Pushpa 2 Latest Update: फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में नया इतिहास रचा, 125 करोड़ के रिकॉर्ड ब्रेकईवन के साथ अल्लू अर्जुन का चलेगा मैजिक

Pushpa 2 The Rule
पुष्पा 2 ने नॉर्थ अमेरिका में 125 करोड़ के रिकॉर्ड ब्रेकईवन का टारगेट सेट कर दिया है, जो किसी भी इंडियन फिल्म के लिए सबसे बड़ा है. अब देखना है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं.
पुष्पा 2 का नया रिकॉर्ड
Pushpa 2 Latest Update: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. पुष्पा 2 इस दिसंबर में आने वाली है और फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. अफवाहों के बाद भी शूटिंग पूरी हो चुकी है और सब कुछ प्लान के हिसाब से चल रहा है. वेंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2: द रूल ने नॉर्थ अमेरिका में 125 करोड़ (15 मिलियन डॉलर) का ब्रेकईवन टारगेट सेट किया है. यह किसी भी इंडियन फिल्म का नॉर्थ अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है. इस बार मेकर्स ने भी पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन अगर फिल्म फ्लॉप हो गई तो मेकर्स को पैसे वापस करने पड़ सकते हैं.

फैंस के लिए हाई हाइप
अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार और उनकी टीम को अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है. फिल्म की प्री-रिलीज़ हाइप इतनी जबरदस्त है कि इसके ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की पूरी उम्मीद है, फिल्म की लाइफटाइम कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि पहले वीकेंड के बाद वर्ड-ऑफ-माउथ और रिव्यूज कैसे आते हैं.
आरआरआर से भिड़ेगा पुष्पा 2
अगर पुष्पा 2 नॉर्थ अमेरिका में 125 करोड़ का टारगेट पूरा कर लेता है, तो यह USA/Canada में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में चौथे नंबर पर आ जाएगा. पुष्पा 2 ने सालार, बाहुबली, और हनुमान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
इतना ही नहीं, इसके बाद पुष्पा 2 का मुकाबला सीधे आरआरआर से होगा, जिसने 126.30 करोड़ कमाए थे. दिसंबर वाकई में सरप्राइजेज से भरा होने वाला है, और पुष्पा 2 का जलवा देखने का इंतजार अब और मुश्किल हो रहा है.
पुष्पा 2: द रूल की रिलीज़ डेट 6 दिसंबर 2024 है, तो तैयार रहिए धमाके के लिए
Also read:अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 में इस क्रिकेटर की एंट्री, कभी रह चुका है IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी
Also read:Pushpa 2 का क्लाइमैक्स सीन शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म
Also read:Pushpa 2: क्या फिल्म की रिलीज का भविष्य अंधेरे में है…जानिए पूरी सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










