प्रियंका चोपड़ा से लेकर प्रीति जिंटा तक, सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन चुके हैं ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स

Updated:
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं. यूएस वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक, दंपति ने एक बच्ची का वेलकम किया है.

विज्ञापन
undefined

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं. यूएस वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक, दंपति ने एक बच्ची का वेलकम किया है. प्रियंका और निक ने ये गुडन्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की. इस कपल ने 2018 में शादी की थी. प्रियंका और निक से पहले भी कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स है जो सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं. यहां जानें…

विज्ञापन
undefined

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 2020 में अनाउंसमेंट कि थी उन्होंने बच्ची समीशा का स्वागत किया है जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था. इस कपल का एक बेटा विवान भी है. शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कई बार मिसकैरिज का दर्द झेलने के बाद उन्होंने सेरोगेसी का रास्ता चुना.

undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर गुडन्यूज शेयर की थी कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने दो बच्चों जय और जिया का वेलकम किया है. अभिनेत्री की शादी जीन गुडइनफ से हुई है. दोनों इस समय विदेश में समय बिता रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक बच्चे की झलक शेयर की थी.

undefined

निर्माता एकता कपूर सरोगेसी के जरिए जनवरी 2019 में अपने बेटे रवि की सिंगल मदर बनीं थी. वह अपने भाई तुषार के बेटे लक्ष्य की एक प्यारी चाची भी हैं. तुषार ने भी सरोगेसी का ऑप्शन चुना और बेटे को सिंगल पेरेंट के तौर पर पालने का फैसला किया.

undefined

एक्स कपल आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद राव खान का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. आमिर की पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं.

undefined

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम का जन्म साल 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. इस कपल के दो बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान हैं.

undefined

सनी लियोनी और डेनियल वेबर के बच्चे अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे.

undefined

करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बने थे. करण भी सिंगल पेरेंट हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola