मीरा चोपड़ा ने अपने इंटिरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, कही ये बात
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Oct 2021 3:19 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने अपने इंटिरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. उन्होंने यह आरोप लगाया है कि उनकी डिजाइनर ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) अपनी ग्लैमरस तसवीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फौलोइंग भी है. मीरा ने हाल ही में एक घर लिया है, जिसको डिजाइनर करने के लिए राजेंद्र दीवान नाम के एक इंटिरियर डिजाइनर को रखा.
अब एक्ट्रेस ने अपने इंटिरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. उन्होंने इंटिरियर डिजाइनर पर आपराधिक धमकी देने सहित अन्य कई आरोप लगाए हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मीरा चोपड़ा ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धारा 354, 504, 506 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है.
रिपोर्ट के मुताबिक मीरा चोपड़ा ने अपनी एफआईआर में बताया कि इंटिरियर डिजाइनर ने उनके साथ अपने वर्कर्स के सामने काफी बुरा व्यवहार किया. उनको घर से बाहर निकाल दिया. आपको बता दें कि मीरा चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं. वह फिल्म 1920 और सेक्शन 375 में नजर आ चुकी हैं.
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए मीरा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अंधेरी में नया घर खरीदा है. वहीं इस घर को सजाने की जिम्मेदारी राजेंद्र दीवान नाम के एक इंटिरियर डिजाइनर दिया. जिसके बाद वह शूटिंग के काम से बनारस चली गई, जब लौटी तो देखा कि घटिया समाग्री का इस्तेमाल किया गया है.
उन्होंने आगे कहा कि शूट पर जाने से पहले हमने 17 लाख रुपये का एग्रीमेंट पर फाइनल किया था. मैनें 50 फीसदी तक रकम एडवांस के तौर पर दी थी. वहीं खराब काम देखकर मैनें बदलने को कहा, जिसके बाद डिजाइनर ने वर्कर्स के सामने मुझसे बुरा बर्ताव किया. उन्होंने मुझे मेरे ही घर से बाहर निकाल दिया.
आपको बता दें कि मीरा ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा कि महिला सुरक्षा बेहद जरुरी है. उन्होंने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र सरकार के ऑफिस और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग भी किया है.
Also Read: Swara Bhaskar ने ट्रोलिंग और हैशटैग से परेशान होकर यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें मामला
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










