ePaper

VIDEO : शहनाज गिल से फोटोग्राफर ने पूछा- 'रसोड़े में कौन था?, मिला ये जवाब

Updated at : 03 Sep 2020 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : शहनाज गिल से फोटोग्राफर ने पूछा- 'रसोड़े में कौन था?, मिला ये जवाब

Shehnaaz Gill Video : एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीना कैफ कही जानेवाली मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. शहनाज अक्सर अपनी शानदार तसवीरों से फैंस का होश उड़ाती रहती है. इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फोटोग्राफर उनसे पूछता है 'रसोड़े में कौन था?'. तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, 'व्हाट इज रसोड़ा?'. शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Shehnaaz Gill Video : एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीना कैफ कही जानेवाली मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. शहनाज अक्सर अपनी शानदार तसवीरों से फैंस का होश उड़ाती रहती है. इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फोटोग्राफर उनसे पूछता है ‘रसोड़े में कौन था?’. तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, ‘व्हाट इज रसोड़ा?’. शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

शहनाज गिल के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में अपने किसी एक दोस्त के साथ आ रही होती हैं, तभी वहां पर फोटोग्राफर पहुंच जाता है और उनकी तस्वीरें खींचने लगता है. इस दौरान फोटोग्राफर उनसे पूछता है ‘रसोड़े में कौन था?’. जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं, “कौन सा रसोड़ा, व्हाट इज रसोड़ा, मैं किसी रसोड़ा को नहीं जानती हूं.

https://www.instagram.com/p/CEodvcLhLCv/

इससे पहले शहनाज गिल की एक तसवीर खूब वायरल हुई थी. इस तसवीर को शेयर कर उन्होंने लिखा था, गुड नीनी. एक्ट्रेस की इस ‘नो मेकअप लुक’ को देख फैंस दीवाने हो गए थे और उनकी और तसवीरों को इंतजार कर रहे थे. इस तसवीर में वो बेहद सिंपल लुक में नजर आई थीं. वो बेहद खूबसूरत दिखी थी. वह खुले बालों के साथ कैमरे को देखकर पोज देती दिखी थीं.

https://www.instagram.com/p/CEcLwIKB6VX/

वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं.

Also Read: इस बोल्ड अंदाज में हिना खान ने फैंस को बनाया लट्टू, तसवीर देख बोले- ओ मनमोहिनी…

बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल टोनी कक्कड़ संग ‘कुर्ता पजामा काला’ गाने में दिखाई दी थीं. उससे पहले शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का एक गाना ‘भुला दूंगा’ रिलीज हुआ था. इस रोमांटिक वीडियो को फैंस का खूब प्‍यार मिल था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola