अरुणिता कांजीलाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर पवनदीप राजन ने किया बड़ा खुलासा, कहा परिवार...

Updated at : 27 Oct 2021 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
अरुणिता कांजीलाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर पवनदीप राजन ने किया बड़ा खुलासा, कहा परिवार...

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो आइडल 12 जितना हिट रहा उतना ही हिट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी है. शो के बाद भी दोनों के नजदिकियों के चर्चे होते रहते हैं. जिसके बाद पवनदीप ने कई खुलासे किए हैं.

विज्ञापन

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रही. दोनों का शो के बाद भी फैंन बेस है. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं. अक्सर इन-दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें उड़ती रहती है. अब पवनदीप ने अरुणिता संग अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए है.

पवनदीप राजन ने कहा, अरुणिता (Arunita Kanjilal) उनकी सिर्फ दोस्त है, दोनों की बॉंडिंग काफी अच्छी है, और दोनों करीबी दोस्त हैं. हमारे बीच में कोई भी रोमाटिंक एंगल नहीं है. पवन ने आगे कहा कि सच बताऊं तो हम सभी कंटेस्टे्स ने एक साथ इतना समय बिताया है, कि सभी क्लोज हो गए हैं.

Also Read: पवनदीप राजन ने अरुणिता कांजीलाल से किया अपने मोहब्बत का इजहार! फैंस बोले- रब ने बना दी जोड़ी, VIDEO

उन्होंने कहा कि फिलहाल हमदोनों काफी यंग हैं, और दोनों के आगे करियर बनाना प्राथमिकता है. तो अभि उसी पर ज्यादा ध्यान देंगे. प्यार जैसी सारी चीजें इंतजार कर सकती हैं. पवनदीप यह भी चाहते हैं कि उनकी दोस्ती अरुणिता के साथ तब तक बनी रहे जब तक वह सब बूढ़े नहीं हो जाते हैं.

आपको बता दें कि पवनदीप इंडियन आइडल 12 के विनर रह चुके हैं. वहीं 2015 में स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘द वॉयस’ (The Voice) के विजेता भी रह चुके हैं. उनके गाने लोगों को काफी पसंद आता है. उन्हें साल 2016 में उत्तराखंड सरकार ने यूथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया था.

उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप ने पहाड़ी गीतों से अपनी शुरुआत की और अपने प्रशंसकों को उनकी सुरीली आवाज से मदहोश कर दिया. उन्होंने शो की जज नेहा कक्कड़ के साथ भी परफॉमेंस दी थी. उत्तराखंड के चंपावत जिले में 27 जुलाई 1996 को जन्मे पवनदीप को बचपन से ही गाने का शौक था. पवनदीप ने अपनी कड़ी मेहनत से देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है.

Also Read: पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल कर रहे हैं सगाई! घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola