ePaper

पवित्र रिश्ता फेम शहीर शेख ने बेटी के नाम का किया खुलासा, पत्नी रुचिका के साथ तसवीर शेयर कर कही ये बात

Updated at : 20 Sep 2021 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
पवित्र रिश्ता फेम शहीर शेख ने बेटी के नाम का किया खुलासा, पत्नी रुचिका के साथ तसवीर शेयर कर कही ये बात

टीवी एक्टर शहीर शेख और रुचिका कपूर इस महीने माता- पिता बने हैं. शहीर ने अब एक तसवीर पोस्ट कर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है.

विज्ञापन

टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) इन दिनों पवित्र रिश्ता 2 को लेकर चर्चा में हैं. शो में उन्होंने मानव के किरदार से फैंस का दिल जीत लिया है. इस बीच एक्टर ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया हैं. शहीर और उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) ने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है. हालांकि उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया.

शहीर शेख और रुचिका कपूर इसी महीने माता- पिता बने थे. रुचिका ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया था. अब एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ अनसीन तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे शेयर कर वो लिखते है, ‘जिंदगी के दिए हुए तोहफे से धन्य हुआ. अपार कृतज्ञता से भर गया हूं. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है आगे के इस नए सफर के लिए. अपनी दुआओं में हमें याद रखियेगा.’

https://www.instagram.com/p/CUCe8fyssov/

इस पोस्ट के साथ शहीर शेख ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है. कपल ने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है. वहीं, तसवीर की बातें करे तो शहीर और रुचिका इसमें साथ में दिख रहे है. रुचिका का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है और दोनों साथ में काफी खुश लग रहे है. इस तसवीर पर फैंस अपनी प्रतिक्रया दे रहे है.

Also Read: Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश करेंगे बिग बॉस में इंट्री, दुनिया के सामने पहली बार दिखाएंगे अपना चेहरा

गौरतलब है कि सीरियल ‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ फेम एक्‍टर शहीर शेख ने रुचिका कपूर संग मुंबई में पिछले साल कोर्ट मैरिज किया था. उनकी शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. शहीर डेढ़ साल से रुचिका कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर शेख इन दिनों धारावाहिक ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और पवित्र रिश्ता में काम कर रहे है. पवित्र रिश्ता में शहीर मानव का किरदार निभा रहे है. बता दें कि ये शो 12 साल बाद फिर से शुरू हुआ है औऱ पहले सीजन में मानव का रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था.

Also Read: Super Dancer 4 को फिर से अलविदा कहने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? कहा- मेरी औकात नहीं है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola