ePaper

Super Dancer 4 को फिर से अलविदा कहने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? कहा- मेरी औकात नहीं है...

Updated at : 20 Sep 2021 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Super Dancer 4 को फिर से अलविदा कहने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? कहा- मेरी औकात नहीं है...

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में एक कंटेस्टेंट का डांस देखने के बाद काफी इंप्रेस हो जाती है. उसे कॉम्प्लीमेंट देते हुए एक्ट्रेस ऐसा कुछ कह जाती है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Super Dancer Chapter 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. शिल्पा डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में कुछ हफ्तों का ब्रेक लेने के बाद वापस आ चुकी है. इस दौरान एक्ट्रेस एक कंटेस्टेंट का डांस देखने के बाद शो छोड़ने की बात करती है.

दरअसल, डांस रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में गोविंदा और चंकी पांडे बतौर गेस्ट बनकर आए थे. इस दौरान सारे कंटेस्टेंट उन दोनों के गानों पर परफॉर्मेंस करते है. इस दौरान कंटेस्टेंट परी और उनके सुपर गुरु पंकज फिल्म दूल्हे राजा के क्या लगती है हाय रब्बा पर डांस किया था. उनका डांस देखने के बाद सारे जजेस ने उनकी खूब तारीफ की.

https://www.instagram.com/p/CTq64TAj_qP/

शिल्पा शेट्टी परफॉर्मेंस देखकर काफी इंप्रेस हो जाती हैं. एक्ट्रेस कहती है, “मैं ये शो छोड़कर जा रही हूं, औकात नहीं है हमारी. वहीं, चंकी पांडे तारीफ करते हुए कहते हैं, ओ बाप रे. बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी वैष्णो देवी अपनी दोस्त आकांक्षा के साथ गई थी. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता के बिग बॉस ओटीटी से बाहर आने के बाद घर पर उनका जोरदार स्वागत किया था. एक्ट्रेस ने शमिता के साथ तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘और मेरी टुंकी वापस आ गई. तुम इस प्यारी झप्पी से बाहर नहीं निकल पाओगी. वेलकम होम.’

Also Read: Bigg Boss OTT के खत्म होते ही बहन शिल्पा शेट्टी से मिली शमिता, कसकर लगाया गले, तसवीरें वायरल

वहीं, पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस अपने इंस्टा पोस्ट से अपनी दिल की बात कहती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अमेरिकन राइटर कार्ल बार्ड (Carl Bard) की किताब का एक पेज शेयर किया था, जिसमें लिखा था, हालांकि कोई भी पीछे नहीं जा सकता और एक नई शुरुआत कर सकता है, कोई भी अभी से शुरू कर सकता है और एक नया अंत कर सकता है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola