Weekend में नहीं है कहीं घूमने का प्लान, तो OTT पर देखें ये मजेदार वेब सीरीज और फिल्में, होगा मनोरंजन

इस वीकेंड अगर आप घर पर ही रहने वाले हैं, तो आपको एंटरटेन करने के लिए ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में हैं, जिन्हें देखकर आपकों मनोरंजन का डबल डोज मिल सकता है. इसमें बबली बाउंसर, हश हश, जामताड़ा 2 शामिल है.
अगर आप भी इस वीकेंड पर कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं और घर पर ही बैठकर फिल्में देखने का मन बना रहे हैं, तो ओटीटी पर कई ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज रिलीज हुई है, जो आपको एंटरनेटन करेगी. जहां तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म बबली बाउंसर के साथ यहां हैं, वहीं कार्दशियन शो के सीजन 2 के साथ उनके जीवन को सुर्खियों में लाएंगे. हश हश और जामताड़ा जैसे और भी वेब शो नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिजनी प्लस हॉटस्टार, जी5, वूट सेलेक्ट, अहा, हुलु और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध हैं.
अतिथि भूतो भव एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें जैकी श्रॉफ, प्रतीक गांधी, शर्मिन सहगल, दिव्या ठाकुर, सिमरन शर्मामंद, प्रभज्योत सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म श्रीकांत शिरोडकर (प्रतीक गांधी) की कहानी बताती है, जो एक मजाकिया स्टैंड-अप कॉमेडियन है और अपनी खूबसूरत लिव-इन गर्लफ्रेंड नेत्रा बनर्जी (शर्मिन सहगल) सहित अपने रिश्तों को हल्के में लेता है. चीजें तब मोड़ लेती हैं, जब माखन सिंह (जैकी श्रॉफ) नाम का एक भूत उनके जीवन में प्रवेश करता है और श्रीकांत से अपने द्वारा किए गए एक वादे को पूरा करने के लिए कहता है.
‘बबली बाउंसर’ तमन्ना भाटिया की मुख्य भूमिका वाली एक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म है. फिल्म में एक्ट्रेस बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही है. मूवी में वह हर कुछ कर सकती है, जो एक आदमी करता है. मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अपने किरदार को निभाने के लिए तमन्ना ने गोली चलाना, सीखा. उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए मैंने बाइक की सवारी की थी. इसलिए, मुझे लगता है कि सबसे कठिन हिस्सा बुलेट की सवारी करना है, क्योंकि यह एक बहुत भारी बाइक है, इसलिए मुझे इसके साथ सहज होने में थोड़ा समय लगा. मैंने बीटबॉक्सिंग भी सीखी, मुझे कभी नहीं पता था कि बीटबॉक्सिंग किसी की पिटाई नहीं कर रही है, लेकिन यह एक तरह की आवाज है, जो अलग-अलग आवाजें हम बनाते हैं, वह भी मैंने इस फिल्म के लिए सीखा है.”
‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन’ और ‘द कार्दशियन सीजन 1’ के 20-सीजन के सफल होने के बाद, रियलिटी टीवी स्टार परिवार सीजन 2 के साथ वापस आ गया है. यह शो कार्दशियन और जेनर भाई-बहनों के जीवन पर आधारित है. यह स्टैंड-अप कॉमेडियन पीट डेविडसन की शुरुआत को भी चिह्नित करेगा, जो उस समय किम कार्दशियन को डेट कर रहे थे. इससे पहले किम ने शो का टीजर रिलीज किया था, जिसमें वह पीट के साथ अपने रिश्ते को बताती नजर आई. ‘द कार्दशियन’ बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट के साथ काइली जेनर की दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में भी जानकारी देगी.
https://www.instagram.com/p/Cik0HNhBvQ5/
जामताड़ा सीजन 2 23 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है. यह एक क्राइम सीरीज है, जिसका पहला सीजन काफी सफल रहा था. फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दूसरे सीजन की कहानी फोन कॉल के जरिए होने वाले स्कैम्स पर आधारित है. इसमें अमित सियाल, मोनिका पंवार और स्पर्श श्रीवास्तव प्रमुख किरदार निभा रहे हैं.
लायंसगेट प्ले पर ब्लाइंडस्पॉटिंग का दूसरा सीजन आ गया है. यह सीरीज एशले (जैस्मीन सेफस जोन्स) पर केन्द्रित होने के छह महीने बाद की कहानी दिखाती है. ओटीटी पर 23 सितंबर को स्ट्रीम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




