OTT Releases This Week: जलती गर्मी में बाहर जाने का नहीं है कोई प्लान? तो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में और वेब सीरीज देखें
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Jun 2025 10:04 AM
OTT Releases This Week
OTT Releases This Week: इस हफ्ते कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं, जो आपको भरपूर मनोरंजन देंगी. इस वीक ‘डिटेक्टिव शेरदिल’, ‘केरला क्राइम फाइल्स सीजन 2’ जैसे सीरीज रिलीज हो रहे हैं. आइए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.
OTT Releases This Week (June 16 To 22): इन दिनों गर्मी से भले ही आप परेशान हो रहे हो, लेकिन इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहे कंटेंट आपका दिन बना देंगे. इस वीक कई मजेदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर आ रही है, जो आपको फुल ऑन एंटरटेनमेंट देगी. इस हफ्ते जी 5, जियो हॉटस्टार, Sun NXT पर क्या-क्या रिलीज हो रहा, आपको बताते हैं.
Kerala Crime Files S2 (JioHotstar, June 20)
केरला क्राइम फाइल्स सीजन 2 में अर्जुन राधाकृष्णन, अजू वर्गीस, जियो बेबी, शिबला फारा ने काम किया हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर 20 जून से देख पाएंगे. इसकी काहनी एक अंबिली राजू नाम के पुलिस ऑफिसर के लापता होने के आस-पास घूमती है. पुलिस की जांच शुरू होती है और इस दौरान कई नये राज खुलते हैं.
Detective Sherdil (Zee5, June 20)
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, बनिता संधू, बोमन ईरानी, सुमीत व्यास जैसे कलाकार नजर आएंगे. मूवी को आप 20 जून से जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक जासूस के आस-पास घूमती है, जो बुडापेस्ट में एक केस सॉल्व करता है. उसे एक हाई-प्रोफाइल हत्या का मामला सॉल्व करना है.
Prince And Family (Zee5, June 20)
प्रिंस एंड फैमिली जी5 पर 20 जून से स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसकी स्टोरी एक फैमिली के बड़े बेटे के ईद-गिर्द बुनी गई है, जो प्यार की खोज में है. उसकी शादी एक लड़की से होती है, जो उससे बिल्कुल अलग है. मूवी में दिलीप, मंजू पिल्लई, ध्यान श्रीनिवासन हैं और ये फिल्म सिनेमाघरों में 9 मई को आई थी.
Jinn The Pet (SunNXT, June 20)
इसे आप सन नेक्स्ट पर 20 जून से देख सकते हैं. ये एक तमिल फिल्म है, जो ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो जिन्न से आकर्षित होता है. वह उसे पकड़ने की बहुत कोशिश करता है. ये फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें भव्य त्रिखा, मुगेन राव, विनोदिनी वैद्यनाथन जैसे स्टार्स ने काम किया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










