एक बुजुर्ग गा रहा था गदर फिल्म का 'घर आ जा परदेसी' सॉन्ग, आ पहुंचे फिल्म के डायरेक्टर, फिर जानें आगे क्या हुआ
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Feb 2023 7:58 AM
कुछ समय पहले गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया था. वीडियो में एक बुजुर्ग इंसान गदर का गाना 'घर आजा परदेसी' गाते दिख रहा है. इसपर फिल्म के डायरेक्टर ने कैसे रिएक्ट किया, यहां देखिए.
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म के गाने और डायलॉग भी दर्शकों को काफी पसन्द आए थे. अब 11 अगस्त को इसका दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें तारा सिंह और सकीना रोमांटिक अंदाज में दिखे थे. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गदर का ‘घर आजा परदेसी’ गाना गाते दिख रहा है.
दरअसल, कुछ समय पहले गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया था. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “कल रात में @myogiadityanath ji की मीटिंग के बाद kartar rd से गुज़र रहा था, बहुत सी पुरानी यादें आयीं बचपन की, walk करते करते एक और याद से सामना हुआ. एक बुजुर्ग गा रहा था.. gadar का ये गीत.. हमने आनंद लिया आप भी आनंद लें..”
कल रात में @myogiadityanath ji की मीटिंग के बाद kartar rd से गुज़र रहा था , बहुत सी पुरानी यादें आयीं बचपन की , walk करते करते एक और याद से सामना हुआ । एक बुजुर्ग गा रहा था .. #gadar का ये गीत .. हमने आनंद लिया आप भी आनंद लें .. pic.twitter.com/5xcT2Wm6gD
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) January 6, 2023
वीडियो में रात में एक बुजुर्ग व्यक्ति गदर का ‘घर आजा परदेसी’ गाना गाते दिख रहा है. वो शख्स गाने को काफी एजॉय करते हुए गा रहा है. गाना सुनकर अनिल शर्मा उसकी तारीफ करते है और उससे बात भी करते है. इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी आए है. एक यूजर ने लिखा, गदर 2 ब्लॉकबस्टर होगी. एक यूजर ने लिखा, सर गदर बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म थी, इसलिए लोगों को इसकी हर बात याद रहती है. एक यूजर ने लिखा, अब गदर 2 का ही इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, वाह, क्या गाया है.
उड़जा काले कावा गाना होगा मॉडिफाई
गदर का एक गाना, ‘उड़जा काले कावा’, जो इतना लोकप्रिय हो गया था, उसे और मॉडिफाई करके सीक्वल में भी रखा जाएगा. बॉलीवुलाइफ की एक सूत्र ने बताया कि “उड़जा काले कावा” गदर एंथम की तरह है, यह तारा और सकीना की प्रेम कहानी और एक-दूसरे के साथ रहने के लिए निर्धारित जीवन को बताता है….गदर 2 इसके बिना अधूरी रहेगा.” गाने को प्रीति उत्तम, उदित नारायण और निहार एस ने अपनी आवाज दी है. उत्तम सिंह ने संगीत दिया था और गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










