Bigg Boss 16 : नुसरत जहां लेंगी सलमान खान के शो में इंट्री? लव लाइफ को लेकर जमकर बटोरी थी सुर्खियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2022 6:45 AM

विज्ञापन

खबरें हैं कि नुसरत जहां बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, बंगाली अभिनेत्री को रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है, जो हाई-वोल्टेज ड्रामा, मनोरंजन के साथ-साथ विवादों के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन
undefined

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 एक बार फिर से दर्शकों को एक नए सफर पर ले जाने के लिए तैयार है. सलमान खान के शो की सेट की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई थी. शो में शामिल होने को लेकर कई कंटेस्टेंट के नामों की चर्चा जोरों पर है जिनमें से एक नाम पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री नुसरत जहां का.

undefined

खबरें हैं कि नुसरत जहां बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकती है. हालांकि इसे लेकर चैनल और एक्ट्रेस ने चुप्पी साध रखी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाली अभिनेत्री को रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है, जो हाई-वोल्टेज ड्रामा, मनोरंजन के साथ-साथ विवादों के लिए जानी जाती हैं. पिछले कुछ समय से नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं.

undefined

नुसरत जहां उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने जून 2019 में निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के संबंधों में दरार आ गयी. नुसरत जहां ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने निखिल जैन से कभी शादी ही नहीं की थी. कोर्ट ने भी उनकी शादी को अवैध करार दिया है.

undefined

साल 2021 में अभिनेत्री ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि व्यवसायी निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारत में अमान्य थी. इसके तुरंत बाद, नुसरत ने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद उनका नाम बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता संग जुड़ा. बाद में अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उनके बच्चे का पिता यश ही है.

undefined

नुसरत ने एक बार खुद ही अपने और यश की लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें यश से प्यार हो गया. वह उनके प्यार में इतनी पागल हो गई वह उनके साथ भाग भी गई. दरअसल नुसरत के टॉक शो इश्क विद नुसरत में यशदास गुप्ता पहुंचे थे. जिसके बाद दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की थी. बता दें कि नुसरत जहां सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola