ePaper

नोरा फतेही शॉर्ट क्रॉच ड्रेस में दिखीं बेहद ग्‍लैमरस, एक्‍ट्रेस के मिनी बैग की कीमत सुनकर हैरान जाएंगे आप, Photos

Updated at : 12 Feb 2021 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
नोरा फतेही शॉर्ट क्रॉच ड्रेस में दिखीं बेहद ग्‍लैमरस, एक्‍ट्रेस के मिनी बैग की कीमत सुनकर हैरान जाएंगे आप, Photos

nora fatehi mini bag cost surprise you actress looking hot in white crochet dress pics viral on social media bud : एक्‍ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने दमदार डांस के साथ साथ अपने स्‍टाइल को लेकर भी जानी जाती हैं. आए दिन उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में एक्‍ट्रेस अंधेरी (मुंबई) में स्‍पॉट की गईं और उनके स्‍टइल स्‍टेटमेंट ने एक बार लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन

Nora Fatehi mini bag cost : एक्‍ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने दमदार डांस के साथ साथ अपने स्‍टाइल को लेकर भी जानी जाती हैं. आए दिन उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में एक्‍ट्रेस अंधेरी (मुंबई) में स्‍पॉट की गईं और उनके स्‍टइल स्‍टेटमेंट ने एक बार लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया. नोरा की तसवीरें तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो व्‍हाइट कलर के शॉर्ट क्रॉच ड्रेस में नजर आ रही हैं. वो बेहद ही खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं.

इन तसवीरों में नोरा फतेही व्‍हाइट आउटफिट और ओपन हेयर में ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. इस लुक के साथ उन्‍होंने हाई हिल्‍स पहने हैं और एक मिनी हैंड बैग कैरी किया है. उन्‍होंने हूप ईयररिंग्‍स और गोल्‍ड की चेन पहनी है. उन्‍होंने न्‍यूड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. वो कैमरे को देखकर अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं. अब उनके हैंड बैग की कीमत सामने आई है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

undefined

उन्‍होंने Louis Vuitton की Petite Boite Chapeau ब्रांड का मिनी हैड बैंग थाम रखा है जिसकी कीमत 3,53,495 रुपये है. नोरा ने Christian Louboutin की न्‍यूड हाई हिल्‍स पहनी है जिसकी कीमत 50,744 रुपये है. यह कहना गलत न होगा कि नोरा फतेही अपने लुक को अलग दिखाने के लिए महंगे से महंगे आउटफिट्स कैरी करने में कतराती नहीं.

undefined

जल्द ही रिलीज होगी नोरा की ये फिल्म

नोरा बिग बॉस 9 में दिखाई दे चुकी हैं. इस शो में उनकी प्रिंस नरुला से अफेयर की खबरें काफी वायरल हुईं थीं, पर बाद में प्रिंस ने युविका से शादी कर ली. नोरा बाटला हाउस, स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आ चुकी हैं. इसके बाद उनका एलबम पछताओगे काफी हिट साबित हुआ था. नोरा फतेही जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाली हैं.

Also Read: करिश्मा तन्ना ने बेडरूम में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, इंटरनेट पर वायरल हो रही तसवीरों में नागिन एक्‍ट्रेस का हॉट अंदाज

‘छोड़ देंगे’ से मचा रही धूम

नोरा के नए गाने ‘छोड़ देंगे’ का वीडियो रिलीज हो गया है. इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. आपको बता दें छोड़ देंगे का टीजर फैंस के सामने पेश किया गया था. इसके टीजर को फैंस से काफी वाहवाही मिली थी. नोरा फतेही के इस गाने को अब तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola