ePaper

अचानक नोरा फतेही के बदल गए कपड़े, शिमर ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस, VIDEO वायरल

Updated at : 08 May 2021 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
अचानक नोरा फतेही के बदल गए कपड़े, शिमर ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस, VIDEO वायरल

Nora Fatehi latest video : बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने किलर डांस अदाओं से सबको दीवाना बना देती है. जब नोरा डांस करती है तो लोग उनसे नजरें नहीं हटा पाते. दिलबर गर्ल इन दिनों अपनी एक से बढ़कर एक डांस वीडियोज पोस्ट कर रही है. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टाइलिश अंदाज में दिख रही है.

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो पहले नाइट ड्रेस में दिखती है और फिर अचानक उनके कपड़े बदल जाते है. नाइट ड्रेस से वो स्टाइलिश लुक में दिखने लगती है. नोरा का ये अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/COkgA-opmFL/

नोरा शिमर आउटफिट में बेहद स्टनिंग दिख रही है. फैंस उनका ये स्वैग देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे है. इस ड्रेस में उनका एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर किया है. वीडियो में वो ‘हाय गर्मी’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रही है. ‘हाय गर्मी’ गाने पर नोरा मराठी डांस फॉर्म लावणी में परफॉर्म कर रही है.

Also Read: निया शर्मा की इन तसवीरों ने जीता फैंस का दिल, ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस

गौरतलब है कि इन दिनों नोरा फतेही ‘डांस दीवाने 3 में बतौर जज के रूप में दिख रही है. शो के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. अबतक एक्ट्रेस कई फिल्मों में डांस आइटम से लोगों के होश उड़ा चुकी है, जिसमें ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर’, बाटला हाउस में ‘ओ साकी साकी ’और ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ जैसी फिल्में शामिल है.

https://www.instagram.com/p/COfvpjgjSsX

कुछ समय पहले ही नोरा का छोड़ देंगे और पछताओगे एलबम काफी हिट हुआ था. दोनों गाने में नोरा के अंदाज की खूब तारीफ हुई थी. वहीं फिल्मों की बात करें तो वो ‘भुज: द प्राइ‍ड ऑफ इंडिया’ में दिखने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola