करण मेहरा संग चारु असोपा का नाम जुड़ने पर निशा रावल का आया रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

राजीव सेन और चारु असोपा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिनों राजीव ने अपनी पत्नी पर करण मेहरा संग रिलेशनशिप में रहने का आरोप लगाया था. जिसके बाद करण और चारु दोनों ने ही इसे बकवास बोला था. अब निशा अग्रवाल का इसपर रिएक्शन आया है.
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित जोड़ी में से एक राजीव सेन और चारु असोपा का रिश्ता अब तलाक तक पहुंच चुका है. दोनों एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते. कभी चारु राजीव पर आरोप लगाती हैं, तो कभी राजीव को अपनी वाइफ की पोल खोलते देखा जा सकता है. बीते दिनों राजीव ने कहा था कि चारु और टीवी एक्टर करण मेहरा के बीच कुछ चल रहा है. जिसके बाद ये मामला देखते ही देखते गर्मा गया. हालांकि बाद में करण ने इन बातों को बकवास बताया.
चारु असोपा ने भी राजीव सेन के दावों को खारिज करते हुए कहा, “यह बिल्कुल बकवास है… मैंने करण के साथ एक शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया है. मैं पिछले 12 सालों से उनसे नहीं मिली हूं. हाल ही में एक कार्यक्रम थे जिसमें वो भी आये थे. हमें एक प्रोफेशनल कमिटमेंट के तौर पर एक रील पोस्ट करनी थी. रील में कुछ भी रोमांटिक नहीं है. हम वहां सिर्फ इसलिए खड़े हैं क्योंकि हम वहां सेलिब्रिटी के तौर पर हैं. उसे देखो कोई भी नहीं कोई बोल नहीं सकता कि करण और मेरा चक्कर चल रहा है.”
अब इस मामले में करण की एक्स वाइफ निशा रावल का बयान सामने आया है. ईटाइम्स ने जब इंटरव्यू में उनसे पूछा कि क्या उसे चारु असोपा-करण मेहरा के कथित रोमांस के बारे में कुछ कहना है. निशा ने कहा, “नो कमेंट्स.” जब आगे निशा ने कहा, “मैं इसमें शामिल नहीं होना चाहती. इन दिनों हर किसी को बहुत परेशानी हो रही है.”
Also Read: राजीव सेन संग तलाक के बीच जियाना के साथ पार्क में एंजॉय करती दिखी चारु असोपा, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
राजीव सेन ने चारु असोपा की मां नीलम की ओर से उन्हें भेजे गए कई वॉयस नोट्स साझा किए. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि चारु असोपा ने कहा कि वह तबाह हो गईं जब उनकी मां ने राजीव सेन मामले में उन पर विश्वास करने से इनकार कर दिया. राजीव सेन ने बताया कि उनकी सास ने टीवी अभिनेता करण मेहरा के साथ चारु के रोमांस के बारे में खुलासा किया. राजीव सेन ने खुलासा करते हुए कहा, ‘चारु और करण मेहरा ने एक रोमांटिक इंस्टाग्राम रील बनाई थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी सास से करण के बारे में सुना. वह चारु और करण की दोस्ती से बिल्कुल अंजान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










