अक्षय कुमार की Sky Force में निम्रत कौर की हुई एंट्री, निभाएंगी दमदार रोल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Sky Force: बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर अपकमिंग वॉर फिल्म 'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मूवी साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Sky Force: निम्रत कौर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. अपने शानदार करियर के दौरान, एक्ट्रेस ने लीग से हटकर कई धांसू फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. अब खबर है कि निम्रत स्काई फोर्स में अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करेंगी.
निम्रत कौर की स्काई फोर्स में हुई एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपकमिंग मूवी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जो फिल्म की गति को बढ़ाएगी और इसकी कहानी में गहराई जोड़ेगी. निम्रत के नाम यादगार और दमदार भूमिकाएं निभाने का रिकॉर्ड है. जिसमें ‘एयरलिफ्ट’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ और दसवीं शामिल है.
स्काई फोर्स कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज
स्काई फोर्स एक अपकमिंग वॉर फिल्म है, जो फिल्म निर्माता अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी की ओर से निर्देशित है. अक्षय कुमार ने 2 अक्टूबर को इसकी अनाउंसमेंट की थी. टीजर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ”आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन पूरा देश कह रहा है- ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान.’ #स्काईफोर्स की अनाउंसमेंट करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है… भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी.” स्काई फोर्स 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस बीच, निम्रत कौर को आखिरी बार सजनी शिंदे का वायरल वीडियो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राधिका मदान और भाग्यश्री के साथ स्क्रीन शेयर किया था.
Also Read- Abhishek Bachchan संग निम्रत कौर के लिंकअप की खबरों के बीच, अमिताभ बच्चन का ‘हैंड रिटेन लेटर’ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




