ePaper

Nia Sharma ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में किया भांगड़ा, वायरल VIDEO ने बनाया फैंस को दीवाना

Updated at : 17 Jul 2021 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Nia Sharma ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में किया भांगड़ा, वायरल VIDEO ने बनाया फैंस को दीवाना

Nia Sharma in Bodycon Dress : टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma)अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरें और वीडियोज शेयर करतीं रहती हैं.

विज्ञापन

Nia Sharma in Bodycon Dress : टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरें और वीडियोज शेयर करतीं रहती हैं. अब उनका एक रील वीडियो वायरल (Nia Sharma Video) हो रहा है जिसमें वो पलक झपकते ही ड्रेस चेंज करती नजर आ रही हैं. वो पहले बिना मेकअप के बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके बाद उनका अंदाज देखकर आप वाकई हैरान हर जायेंगे.

इस वीडियो में निया शर्मा डीप नेक मल्टीकलर ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके बाद वो व्हाइट कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में पंजाबी सॉन्ग पर भागड़ा करती दिख रही हैं. उन्होंने हाई हिल्स पहने हैं और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, तू न बोलदी. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CRbpbzRlc6L/

बता दें कि निया शर्मा निया अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है और अपने स्टाइल से लोगों को हैरान करती हैं. उन्‍होंने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की.

Also Read: राहुल वैद्य ने बताया शादी के बाद कैसी थी उनकी पहली रात? दिशा परमार ने दिया ऐसा रिएक्शन, यहां देखें VIDEO

इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार का अभिनय किया था. निया ने कलर्स के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में एक चैलेंजर के रूप में भाग लिया था. हाल ही में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं जिसने फैंस का दिल जीता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola