Nia Sharma Birthday: निया शर्मा की कुल संपत्ति पसीने छुड़ा देगी, इन लग्जरी कारों की हैं मालकिन

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2022 8:50 AM

विज्ञापन

Happy Birthday Nia Sharma: टीवी की नागिन निया शर्मा (Nia Sharma) आज अपना जन्मदिन मना रही है. निया टीवी दुनिया की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक है. नागिन एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आपको बताते है उनके नेट वर्थ के बारे में.

विज्ञापन
undefined

टीवी की नागिन निया शर्मा आज अपना बर्थडे मना रही है. निया अपने स्वैग, बोल्डनेस और बिंदास अंदाज से फैंस के दिलों पर छाई रहती है. उनका अंदाज ऐसा है कि उनके चाहने वाले उनसे अपनी नजरें हटा नहीं पाते.

undefined

निया शर्मा करोंड़ों की संपत्ति की मालकिन है और वो लग्जरी लाइफ जीती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की साल 2018 में नेट वर्थ 59 करोड़ के आसपास थी. एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, निया की नेट वर्थ करीब 60 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस हर महीने 30 लाख रुपये कमाती है.

undefined

निया शर्मा को महंगी कारों का शौक है. एक्ट्रेस के पास ऑडी क्यू 7, वोल्वो एक्ससी 90, ऑडी ए 4 जैसी महंगी गाड़ियां है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी कारों के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर कारों के साथ खई तसवीरें मौजूद है.

undefined

निया शर्मा अपनी ग्लैमरस तसवीरों से सोशल मीडिया पर राज करती है. निया बेहद हॉट है और उन्हें एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें इंस्टा पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

undefined

निया इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत शो ‘काली’ से की थी. उन्हें असली पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ से मिली.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola