नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत बनने वाले हैं माता-पिता! कक्कड़ फैमिली ने राज से उठाया पर्दा, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ की प्रेगनेंसी की खबरें इन-दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. अब नेहा ने खुद ही इस खबर के बारे में फैंस से बात की है. कक्कड़ फैमिली ने इस गुड न्यूज का सच पूरे दुनिया को यूट्यूब वीडियो के जरिए बताया.

विज्ञापन

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की शादी जबसे हुई है. तभी से उनकी प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर नेहा और रोहन कब दुनिया को गुड न्यूज देंगे. बीते दिनों इंडियन आइडल का सेट छोड़ने के बाद इन अफवाहों ने फिर से तूल पकड़ लिया था. सभी यही सोच रहे थे कि नेहा अपनी प्रेगनेंसी की वजह से ब्रेक पर गई है. अब नेहा ने ही नहीं बल्कि पूरी कक्कड़ फैमिली ने इस राज से पर्दा उठाया है.

विज्ञापन

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की प्रेग्नेंसी की खबरों पर रोहनप्रीत सिंह, टोनी कक्कड़, सोनू कक्कड़ के साथ उनके मम्मी-पापा ने भी गुड न्यूज पूरी दुनिया को सोशल मीडिया के जरिए दी है. नेहा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘लाइफ ऑफ ककक्ड़स’ (Life Of Kakkars) नाम से एक वेब सीरिज की शुरूआत की है. इस सीरिज का पहला एपिसोड था, क्या नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं. (is Neha Kakkar Pregnant)?

नेहा के हाथ में प्रेग्नेंसी किट

वीडियो की शुरुआत में टोनी कक्कड़ एक खिलौने की दुकान में जाते हैं और कई सारे खिलौने खरीद कर लाते है. जिसके बाद रोहन की मां वीडिया कॉल पर बेटे से कहती है कि नेहा इस वक्त अपना खास ख्याल रखें. जिसके बाद नेहा कक्कड़ हाथ में प्रेग्नेंसी किट लेकर आती है और रोहनप्रीत को खुशखबरी देती हैं.

Also Read: Kapil Sharma Show: नेहा कक्कड़ के फेक प्रेग्नेंसी वाले पोस्ट को सच मान बैठे थे कपिल,सिंगर को भेजा था ये मैसेज
टोनी ने कही ये बात

नेहा ने खुलासा किया कि जब वह हाल ही में यात्रा कर रही थीं, तो एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे पूछा कि क्या वह गर्भवती हैं. टोनी ने कहा कि वह एक कैफे में गए थे और वहां वेटर ऑडर लेने के बजाय, यह पूछा कि, ‘सर, आप मामा बनने वाले हो?’

रोहनप्रीत ने कही ये बात

नेहा के पति रोहनप्रीत ने कहा कि उनके दोस्तों के फोन आते है, कि क्या नेहा प्रेगनेंट हैं. साथ ही कई दोस्त तो ये खबर छुपाने पर नाराज थे. नेहा की बहन ने कहा कि वह फिलहाल शादीशुदा जिदंगी का आनंद ले रहे हैं.

नेहा कक्कड़ ने राज से उठाया पर्दा

नेहा ने कहा कि हां मेरा वजन बढ़ गया है. मैं गोलू-मोलू दिखने लगी हुं. इसका ये मतलब नहीं कि मैं गर्भवती हुं. रोहनप्रीत के साथ सभी ने कहा कि नेहा प्रेग्नेंट नहीं हैं.

Also Read: Kapil Sharma Show: इस वजह से इंडियन आइडल 12 में सोनू कक्कड़ की हुई थी इंट्री, नेहा ने किया खुलासा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola