Kapil Sharma Show: इस वजह से इंडियन आइडल 12 में सोनू कक्कड़ की हुई थी इंट्री, नेहा ने किया खुलासा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2021 9:50 PM

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो में इस रविवार सिंगर भाई-बहन नेहा और टोनी कक्कड़ बतौर गेस्ट नजर आए. इस दौरान कपिल ने नेहा से पूछा कि उन्हें इंडियन आइडल 12 उनकी बहन सोनू द्वारा क्यों रिप्लेस किया गया. इस पर सिंगर ने काफी मजेदार जवाब दिया.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में इस रविवार को बतौर गेस्ट बनकर पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ आए थे. इस दौरान शो में कपिल दोनों से कई मजेदार सवाल पूछते दिखे थे. कॉमेडी किंग ने नेहा से इंडियन आइडल 12 को लेकर एक सवाल पूछा, जिसका नेहा काफी दिलचस्प जवाब देते हुए दिखी. सिंगर का ये जवाब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

सोनी टीवी ने कपिल शर्मा शो का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में कपिल नेहा से कहते है कि इंडियन आइडल के दौरान, आप कुछ एपिसोड के लिए जज के रूप में दिखाई दिए और बाद में सोनू ने आपकी जगह ले ली. क्या आपके पूरे परिवार का सोनी टीवी के साथ अनुबंध है.

https://www.instagram.com/p/CURpMLLqSga/

कपिल शर्मा के इस सवाल का नेहा बड़े ही दिलचस्प तरीके से जवाब देती है. नेहा कहती है, “देखो सारा कुर्सी का खेल है. कुर्सी छोड़ के जाओ तो अपने ही बंदे को छोड़ के जाना चाहिए. ये सुनकर कपिल और शो की जज अर्चना पूरन सिंह जोर- जोर से हंसने लगती है. नेहा भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाती.

Also Read: जब कपिल शर्मा से इस वजह से ‘नाराज’ हो गई थी भूरी, कॉमेडी किंग ने फिर किया था ये खास काम

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, कपिल ने नेहा कक्कड़ को बताया था कि उन्होंने उनके फेक प्रेग्नेंसी को सच मान लिया था. कपिल ने शो के दौरान बताया था कि उन्होंने खुद नेहा को व्यक्तिगत रूप से अपनी शुभकामनाएं भी भेजी थी. जिसके बाद नेहा ने उन्हें बताया कि ये सब एक गाने के लिए था.

वहीं, हाल ही में कपिल शर्मा ने डॉटर्स डे पर अपनी बेटी अनायरा की कुछ बेहद प्यारी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया था. तसवीरों में अनायरा अलग- अलग ड्रेसेस में दिखी थी. हर आउटफिट में वो बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही थी. फैंस उनकी क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola