Navratri 2022: नवरात्रि पर दिखना चाहते हैं ग्लैमरस, दीपिका पादुकोण सहित इन एक्ट्रेस से ले स्टाइल टिप्स

Updated:
विज्ञापन

नवरात्रि में गरबा खेलने का अलग ही मजा होता है. हर कोई उस दिन एक से बढ़कर एक दिखना चाहता है. ऐसे में अगर आप भी डांडिया नाइट्स में सबसे सुंदर दिखना चाहते हैं, तो हम आज आपके लिए बॉलीवुड ब्यूटी के कुछ स्टाइल टिप्स लेकर आए हैं.

विज्ञापन
undefined

आलिया भट्ट का गंगूबाई काठियावाड़ी लुक

विज्ञापन

नवरात्रि 2022 कुछ ही दिनों में शुरू हो रहा है और हर कोई उत्सव के मूड में आने के लिए बेहद उत्साहित है. महिलाएं इस त्योहार में कई तरह के स्टालिश ड्रेस पहनती है. ऐसे में अगर आप गरबा खेलने जा रहे हैं, तो आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में पहना गया सफेद और लाल साड़ी आप पर काफी अच्छा लगेगा.

undefined

रामलीला में दीपिका पादुकोण का लुक

गोलियों की रासलीला रामलीला में दीपिका पादुकोण के सभी लुक नवरात्रि के लिए एकदम परफेक्ट हैं. लाल और सफेद लहंगा-चोली कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं जा सकता है और यह नवरात्रि के लिए बिल्कुल सही है.

undefined

लवयात्री में वरीना हुसैन

वरीना हुसैन ने अपनी फिल्म लवयात्री में गरबा डांस किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस गाने में एक्ट्रेस ने चमकदार मनके वाली चोली के साथ फ्लोरल घाघरा पहना था. ये लुक भी अपने डांडिया नाइट्स में चार चांद लगा सकता है.

undefined

रईस में माहिरा खान

माहिरा खान और शाहरुख खान का गाना उदी उड़ी जाय… गरबा शौकीनों के बीच काफी हिट है. इस सॉन्ग में एक्ट्रेस ने पीली और लाल चनिया चोली पहनी है. इसे लाल लिपस्टिक के साथ उन्होंने टीमअप किया है. ये लुक आजकल की लड़कियों पर काफी अच्छा लगेगा.

undefined

हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय

हम दिल दे चुके सनम से ऐश्वर्या राय बच्चन का घाघरा-चोली लुक अभी भी फैंस के बीच पसंदीदा बना हुआ है. आप लुक को थोड़ा स्टाइलिश बनाकर इससे भी आईडिया ले सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola