Bade Achhe Lagte Hain 2 को मिला नया 'राम', इस वजह से नकुल मेहता ने शो को कहा अलविदा
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Dec 2022 7:48 AM
एकता कपूर के लोकप्रिय शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 को दर्शक काफी पसन्द करते है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो शो में नकुल मेहता राम का रोल निबाते थे, लेकिन उन्होंने अब शो को अलविदा कह दिया है. उनकी जगह कौन लेगा, ये भी तय हो गया है.
Bade Achhe Lagte Hain 2: टीवी एक्टर नकुल मेहता अब शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Achhe Lagte Hain 2) में नजर नहीं आएंगे. शो में नकुल राम का किरदार निभाते थे, लेकिन अब उनकी जगह कोई और ले रहा है. नकुल ने शो छोड़ दिया है और इसे छोड़ने के पीछे उन्होंने कारण भी बताया है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो नकुल की जगह अब हितेन तेजवानी लेंगे. दिशा परमार के साथ हितेन को अब दर्शक शो में देखेंगे.
बड़े अच्छे लगते हैं 2 में हितेन तेजवानी की एंट्री
एकता कपूर के लोकप्रिय शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में मुख्य भूमिका निभा रहे नकुल मेहता जगह अब हितेन तेजवानी लेंगे. इस बारे में ईटाइम्स से बातचीत में नकुल ने बताया कि जब आप किसी शो के बीच में प्रवेश कर रहे हों तो दबाव महसूस करना काफी स्वाभाविक है. लेकिन मैं जीवन में इस तरह का दबाव नहीं लेता. जब मैं एक रोल लेता हूं, तो मैं इसे अपना सब कुछ देना चाहता हूं. इरादा रोल के साथ न्याय करना है. इस मामले में भी मैं बेस्ट देने की उम्मीद कर रहा हूं.
https://www.instagram.com/p/ClJRlTOoVVu/
नकुल मेहता ने छोड़ा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो
नकुल मेहता ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो को अलविदा कह दिया है. नकुल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “शो को बहुत प्यार मिला. हालांकि कई लोगों को संदेह था जब हमने शुरुआत की क्योंकि हमने एक पॉपुलर शो को फिर से बनाया. लेकिन इसे लोगों तक उस तरह से पहुंचना, मुझे लगता है कि यह रियल में खास रहा. मैं रचनात्मक रूप से भरा हुआ महसूस कर रहा हूं, इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा रहा हूं. कहानी आगे बढ़ रही है और मुझे लगता है कि आगे जाकर इसमें कुछ भी नया नहीं है जो मैं ला सकता हूं. मैं राम का किरदार निभाने को मिस करूंगा.’
https://www.instagram.com/p/Cj-jLLgjjtR/
हितेन तेजवानी ने एकता कपूर के सीरियल घर एक मंदिर में भूमिका निभाई थी. इसके बाद कभी सौतन कभी सहेली, स्टार प्लस पर कहीं किसी रोज, और गौरी प्रधान के साथ सोनी टीवी पर कुटुम्ब में दिखाई दिए थे. इसके अलावा उन्होंने कसौटी ज़िंदगी की में अनुराग बसु की भूमिका निभाया था. आखिरी बार कलर्स टीवी के स्वर्ण घर में देखा गया था. हितेन कई सीरियल्स में नजर आ चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










