Naga Chaitanya: सामंथा संग तलाक पर पहली बार नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं एक टूटे हुए परिवार…

Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu
Naga Chaitanya: साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने एक पॉडकास्ट में अपने और सामंथा के तलाक पर चुप्पी तोड़ी है. इस दौरान एक्टर ने कहा कि तलाक के बाद उनके साथ एक अपराधी जैसा बर्ताव किया गया है.
Naga Chaitanya: साउथ एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘थंडेल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर की लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी से दर्शक काफी खुश हैं. इस बीच अब एक्टर ने अपनी पहली पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु संग संग अपने तलाक पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि कैसे तलाक एक गॉसिप का विषय बन गया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह समझते हैं कि टूटे हुए रिश्ते के मायने हैं क्योंकि वह टूटे हुए परिवार बच्चे हैं.
‘यह गॉसिप का विषय बन…’
नागा चैतन्य ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, ‘हम अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ना चाहते थे. अपने-अपने कारणों से हमने यह फैसला लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. हम अपने-अपने तरीके से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसके लिए और क्या स्पष्टीकरण चाहिए. मुझे उम्मीद है कि दर्शक और मीडिया इसका सम्मान करेंगे. हमने प्राइवेसी की मांग की है. कृपया हमारा सम्मान करें और इस मामले में हमें प्राइवेसी दें, लेकिन दुर्भाग्य से यह एक हेडलाइन बन गई है. यह गॉसिप का विषय बन गया है. यह मनोरंजन बन गया है.’
क्यों नागा चैतन्य ने लिया तलाक?
नागा चैतन्य ने आगे कहा कि शादियां टूटती हैं, ऐसा नहीं है कि यह केवल मेरे जीवन में ही हो रहा है तो फिर मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है? यह उस शादी में शामिल सभी लोगों की बेहतरी के लिए था, जो भी फैसला लिया गया, वह बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला था. दूसरे व्यक्ति के प्रति बहुत सम्मान था. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत संवेदनशील विषय है. मैं एक टूटे हुए परिवार से आया हूं. मैं एक टूटे हुए परिवार का बच्चा हूं, इसलिए मुझे पता है कि यह अनुभव कैसा होता है. मैं रिश्ता तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा, क्योंकि मुझे इसके परिणाम पता हैं. यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था.
जीवन में आगे बढ़ गए हैं नागा-सामंथा
नागा चैतन्य ने यह भी बताया कि वह और सामंथा दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं. एक्टर ने कहा, ‘मैं बहुत ही शालीनता के साथ आगे बढ़ चुका हूं. वह बहुत ही शालीनता के साथ आगे बढ़ चुकी हैं. हम अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं. मुझे फिर से प्यार मिल गया है. मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं.’ मालूम हो कि नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की.
यह भी पढ़े: Valentines Day OTT Release: वैलेंटाइन डे होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, स्ट्रीम होगी ये मजेदार फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










