ePaper

Anita Hassanandani बनी चियरलीडर, बेटे के साथ इस तरह मस्ती करते दिखीं एक्ट्रेस

Updated at : 13 Jul 2021 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
Anita Hassanandani बनी चियरलीडर, बेटे के साथ इस तरह मस्ती करते दिखीं एक्ट्रेस

Naagin actress Anita Hassanandani five month old son Aaravv learns to crawl actress shared cute video with husband rohit reddy: अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी का बेटा आरवव, जो हाल ही में पांच महीने का हुआ है, अब धीरे धीरे वो घुटनों के बल चलना सीख रहा है. अनीता के पति रोहित रेड्डी ने अपनी इस कोशिश का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अनीता अपने बेटे को चियर करती नजर आ रही हैं. फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी का बेटा आरवव, जो हाल ही में पांच महीने का हुआ है, अब धीरे धीरे वो घुटनों के बल चलना सीख रहा है. अनीता के पति रोहित रेड्डी ने अपनी इस कोशिश का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अनीता अपने बेटे को चियर करती नजर आ रही हैं. फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CROej54lsfq/

क्या खास है अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के वीडियो में

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी को रेंगते हुए आरव को प्रोत्साहित करते हुए सुना गया. वीडियो में कपल के बेडरूम की भी झलक देखने को मिली. रोहित ने इंस्टाग्राम पर “क्यूटनेस लेवल 1” कैप्शन के साथ रेड हार्ट इमोजीस की एक स्ट्रिंग के साथ वीडियो शेयर किया.

https://www.instagram.com/p/CQfjK3mgMYN/

आरव के मुंडन की तसवीर हुई थी वायरल

अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे आरव को जन्म दिया. बेटे के जन्म के 6 महीने बाद अब अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने अब आरव का मुंडन करवाया है। मुंडन संस्कार की तस्वीरें अनीता ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में अनीता के प्यारे बेटे आरव अपनी दादी, नानी और मम्मी-पापा के साथ नजर आ रहे हैं, आरव ने पीले रंग कीड्रेस पहनी है और वो मुंडन के बाद और क्यूट हो गए हैं.

https://www.instagram.com/p/CQ-XIrUsTEi/

अनीता और रोहित पहली बार जिम में मिलें, यहीं उनकी दोस्ती हुोई और फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे .साल 2013 में रोहित रेड्डी से अनीता ने शादी की. रोहित और अनीता की लव स्टोरी और रिलेशन की खास बात ये है कि दोनों पति-पत्नी होने से पहले अच्छे दोस्त हैं. दोनों कभी दोस्तों की तरह मस्ती करते हैं, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह एंजॉय करते हैं और पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CROb1wdsOdp/

फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी का असील नाम नताशा है, अनीता ने साल 2001 में टीवी शो कभी सौतन कभी सहेली में काम किया और उन्हें खूबस प्यार मिला, असके बाद कसौटी जिंदगी की, काव्यांजलि, कुमकुम, कहानी घर घर की औैर क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भी काम किया. हाल ही में अनीता हसनंदानी नागिन 4 में दिखी थीं, अनीता ने कुछ फिल्मों में काम किया था. इनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं, अनीता ने कुछ तो है, कृष्णा कॉटेज, सिलसिले, कोई आप सा, दस कहानियां, जस्ट मैरिड, रागिनी एमएमएस 2 और हीरो में काम किया है.

https://www.instagram.com/p/CQwDWFMMzzV/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola