ePaper

मौनी रॉय का समंदर किनारे दिखा बोल्‍ड अंदाज, तो हिना खान की इस हसीन तसवीर पर आया फैंस का दिल

Updated at : 13 Jan 2021 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय का समंदर किनारे दिखा बोल्‍ड अंदाज, तो हिना खान की इस हसीन तसवीर पर आया फैंस का दिल

naagin fame shivanya aka mouni roy looking bold in white transparent dress toofani senior hina khan photo in pink dress making fans crazy bud: 'नागिन' एक्‍ट्रेस मौनी रॉय अपने लेटेस्‍ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उनकी एक तसवीर तेजी से वायरल हो रही है

विज्ञापन

Hina Khan Bold Photo, Mouni Roy in Transparent Dress : नागिन एक्‍ट्रेस मौनी रॉय अपने लेटेस्‍ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उनकी एक तसवीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्‍ट्रेस समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं. उनका टॉपलेस फोटोशूट लोगों को ध्‍यान खींच रहा है. उनका बोल्‍ड अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है.

इस तसवीर में मौनी रॉय समंदर किनारे व्‍हाइट चादर में लिपटी नजर आ रही हैं. तसवीर में उनका चेहरा नहीं दिख रही हैं. वो ओपन हेयर में पोज देती नजर आ रही हैं. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि यह तसवीर लेटेस्‍ट नहीं है. यह पिछले साल की तसवीर है जब एक्‍ट्रेस वेकेशन पर गई थीं. लेकिन एक बार फिर ये तसवीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इसे अबतक 340,048 व्‍यूज मिल चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/B8eCsUWJg8A/
https://www.instagram.com/p/CIpa0kxh1Ai/

बता दें कि सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था. अब उनकी फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर मौनी रॉय काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है. इस फिल्‍म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया.

वहीं हिना खान की टॉपलेस फोटो ने भी जबरदस्‍त सुर्खियां बटोरी थीं. इस तसवीर में वो भी समंदर किनारे व्‍हाइट चादर में लिपटी, ओपन हेयर में बेहद बोल्‍ड नजर आई थीं. उनकी यह तसवीर पिछले महीने की है जब वो वेकेशन पर मालदीव गई थीं. इस तसवीर को 776,381 व्‍यूज मिल चुके हैं. यहां से उन्‍होंने कई तसवीरें शेयर की थी जिसमें वो बिकिनी में पोज देती नजर आई थीं. हिना खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/CIceEGMpLDh/
https://www.instagram.com/p/CGnCb9nJQ_8/
https://www.instagram.com/p/CGfM23XJA_G/

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Also Read: बैकलेस ड्रेस में मौनी रॉय का हॉट लुक वायरल, पूल साइड ‘नागिन’ एक्ट्रेस की तसवीर देख आप हो जाएंगे दीवाने

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola