ePaper

निया शर्मा ने व्‍हाइट ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, लेटेस्‍ट तसवीरों में दिखा 'नागिन' एक्‍ट्रेस का हॉट अंदाज

Updated at : 30 Jan 2021 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
निया शर्मा ने व्‍हाइट ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, लेटेस्‍ट तसवीरों में दिखा 'नागिन' एक्‍ट्रेस का हॉट अंदाज

naagin fame brinda aka nia sharma bold photoshoot in white dress fans crazy actress hot and stunning look jamai raja 2 0 hina khan rashami desai bud : एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपनी बोल्‍ड तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वो टीवी की बेहद दिलकश अदाकाराओं में एक हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी काफी लंबी है.

विज्ञापन

Nia Sharma Bold Photoshoot : एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपनी बोल्‍ड तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वो टीवी की बेहद दिलकश अदाकाराओं में एक हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी काफी लंबी है. अब उनकी कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस की अदाएं वाकई देखने लायक हैं. इन तसवीरों में निया लहंगा पहने नजर आ रही हैं. उनकी इन तसवीरों पर फैंस दिल हार बैठे हैं.

लेटेस्‍ट तसवीरों में निया शर्मा ऑफ व्‍हाइट कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसपर हैवी वर्क किया गया है. इसके साथ उन्‍होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है. इन तसवीरों में निया बेहद बोल्‍ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं. नागिन एक्‍ट्रेस की इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. अबतक इन तसवीरों को 136,571 व्‍यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CKqKlr4lYK5/

इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ बेहद खूबसूरत मेरी दोस्‍त.’ एक और यूजर ने लिखा,’ हॉट और चॉकलेटी गर्ल.’ एक यूजर ने लिखा,’ व्‍हाइट लुक में आप कमाल लग रही हो…हमें वृंदा की याद आ रही है.’ एक यूजर ने लिखा,’ बेस्‍ट फिगर निया.’ एक यूजर ने लिखा,’ निया बहुत हार्ड फोटो.’ निया शर्मा की इन तसवीरों पर फैंस दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CKlWugtliQ4/
https://www.instagram.com/p/CKiWdCeln7h/

इसके अलावा निया ने कुछ और तसवीरें शेयर कर हैं जिसमें वो ब्‍लैक साड़ी में बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं. इस तसवीर में सीरीयल ‘अनुपमा’ में वनराज का किरदार निभानेवाले सुधांशु पांडे ने भी कमेंट किया है. निया अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है. इनदिनों वो अपने शो जमाई 2.0 को लेकर भी चर्चा में हैं.

Also Read: Bigg Boss 14 : घर के अंदर इस दिन एंट्री करेंगे एजाज खान! इस वजह से पवित्रा पुनिया को छोड़ा बाहर

ऐसा है निया शर्मा का करियर

निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की. इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार का अभिनय किया था. निया ने कलर्स के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में एक चैलेंजर के रूप में भाग लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola