ePaper

सुरभि चंदना बिकनी लुक में दिखीं बेहद बोल्‍ड, पूल में 'नागिन' एक्‍ट्रेस की अदाएं देख दीवाने हुए फैंस, Viral Photos

Updated at : 27 Dec 2020 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
सुरभि चंदना बिकनी लुक में दिखीं बेहद बोल्‍ड, पूल में 'नागिन' एक्‍ट्रेस की अदाएं देख दीवाने हुए फैंस, Viral Photos

naagin fame bani aka surbhi chandna looking bold in pool actress hot and stunning photo viral on social media fans comment bud : 'नागिन' एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) आए दिन अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इनदिनों वो सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 5' (Naagin 5) में बानी का किरदार निभा रही हैं. एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Bikini Photo : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) आए दिन अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इनदिनों वो सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में बानी का किरदार निभा रही हैं. एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं. उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट लंबी है. अब सुरभि चंदना की लेटेस्‍ट तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें एक्‍ट्रेस बिकनी में नजर आ रही हैं. एक्‍ट्रेस पूल में मस्‍ती करती दिख रही हैं.

इन तसवीरों में सुरभि चंदना ग्रीन बिकनी में पूल में अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं. वह पूल के अंदर चिल करती दिख रही हैं. इन तसवीरों में वो बेहद बोल्‍ड और स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं. इन तसवीरों में उनका लुक जबरदस्‍त नजर आ रहा है. इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए लिखा,’ पानी मुझे सबसे खुश करता है.’ इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CJQHwqXnPDY/

एक यूजर ने लिखा,’ कि संग तेरे पानियों सा पानियों सा बहता रहूं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ पूल में खूबसूरती.’ एक और यूजर ने लिखा,’ नागिन को पानी में रहना पसंद होता है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप स्‍टनिंग लग रही हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ पानी में आग.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप तो पानी में आग लगा रही हो सुरभि चंदना.’ एक और यूजर ने लिखा,’ हमें आप और आपकी तसवीर खुशी देती है.’

इससे पहले सुरभि चंदना ने कुछ और तसवीरें पोस्‍ट की थी जिसमें वो सिल्‍वर शिमर शॉर्ट ड्रेस में बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं. डीप नेक आउटिफिट उनके लुक को और दिलकश बना रहा है. सुरभि बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं. उन्‍होंने गले में नेकलेस पहना है और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. इन तसवीरों को पोस्‍ट करते हुए सुरभि ने लिखा,’ हेलो संता.’ सुरभि चंदना की इन तसवीरों पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CJNj6LnHGpp/
Also Read: मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, अर्जुन कपूर के साथ थीं कोरेंटिन! एक्‍टर के बारे में कही ये खास बात

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : कौन सी ‘पुरानी सोनू’ पसंद है आपको? निधि भानुशाली का समंदर किनारे बोल्ड फोटोशूट, तो झील मेहता की ये अदाएं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola