सुरभि चंदना व्हाइट ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, 'नागिन' एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप, Viral Photos
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Feb 2021 12:33 PM
naagin fame bani aka surbhi chandna bold photoshoot in white red dress actress hot and stunning photo viral fans says pls mam ek reply bud : एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने 'नागिन' (Naagin 5) सीरियल में अपने किरदार बानी से लोगों का खूब दिल जीता. वो आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं.
Surbhi Chandna Bold Photoshoot : एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने ‘नागिन’ (Naagin 5) सीरियल में अपने किरदार बानी से लोगों का खूब दिल जीता. वो आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है. अब सुरभि चंदना का लेटेस्ट फोटोशूट (Surbhi Chandna Bold Photoshoot) वायरल हो रहा है जिसमें उनका लुक फैंस को दीवाना बना रहा है.
इस फोटोशूट में एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट और रेड शॉर्ट स्कर्ट में पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है और ओपन हेयर के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है. उन्होंने लेयर्ड नेकलेस पहना है. सुरभि चंदना ने व्हाइट हाई हिल्स पहना है. वेलेंटाइन डे के मौके पर उनके इस बोल्ड फोटोशूट को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CLQ4vuonF_i/
https://www.instagram.com/p/CLLq8-fHmEU/
सुरभि चंदना की तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ वाह क्या हॉट और ग्लैमरस हैं आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मैम आप आग हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ उफ्फ हॉट नागिन.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप एक रिप्लाई कर दो प्लीज.’ इन तसवीरों पर लोग आग और दिल वाला इमोजी भी शेयर कर रहे हैं.
सुरभि चंदना ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूंगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.’
गौरतलब है कि ‘इश्कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










