ePaper

PHOTO : नागिन फेम सुरभि चंदना रेड ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखी बेहद बोल्‍ड, फैंस ने कमेंट में लिखा, 'चांद पर कैसे...'

Updated at : 20 Dec 2020 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO : नागिन फेम सुरभि चंदना रेड ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखी बेहद बोल्‍ड, फैंस ने कमेंट में लिखा, 'चांद पर कैसे...'

naagin fame bani aka surbhi chandna bold photoshoot actress hot and stunning photo viral on socail media fans says this bud : 'नागिन' एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इनदिनों वो एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 5' (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हैं.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Bold Photoshoot : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इनदिनों वो एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हैं. अब सुरभि की लेटेस्‍ट फोटोशूट की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो रेड आउटफिट में बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं. उनका ये दिलकश अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

सुरभि चंदाना इन तसवीरों में रेड साड़ी में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने डीप नेक मैचिंग ब्‍लाउज से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. साड़ी का ट्रांसपेरेंट पल्‍लू उनके लुक को और दिलकश बना रहा है. उन्‍होंने ओपन हेयर और मैचिंग चूड़ी से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. इस तसवीर को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्‍शन में लिखा,’ बानी चांद पे फंसी.’ इस तसवीर पर लोग जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CI-CC5tns1Y/

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ मुझपर भी थोड़ा कहर बरसा दो नागिन.’ एक और यूजर ने लिखा,’ चांद खुद चांद में फंस गया.’ और यूजर ने लिखा,’ बानी खुद एक चांद है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जो खुद चांद है वो चांद पर कैसे फंसी?.’ एक और यूजर ने लिखा,’ बानी चांद से वीर को वापस लाओ.’ एक और यूजर ने लिखा,’ चांद भी आज बहुत खुश होगा.’ इस तसवीर पर लोग दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

Also Read: सपना चौधरी ने इस अंदाज में मनाया पति वीर का बर्थडे, बेटे को गोद में लेकर यूं निहारता दिखा कपल
https://www.instagram.com/p/CIFpoBLnIa9/

हाल ही में इस शो का हिस्‍सा बनने को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में सुरभि चंदना ने कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola