निया शर्मा ने बाथरूम सेल्फी से बढ़ाई फैंस की बेकरारी, फैंस बोले- हुस्न की परी…

Updated:
विज्ञापन

Nia Sharma bathroom selfie : छोटे पर्दे की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक निया शर्मा (Nia Sharma) जब भी अपनी कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती है, वो तुरन्त ही वायरल हो जाती है. उनकी अदा उनका स्टाइल फैंस को दीवाना कर देता है. नागिन एक्ट्रेस निया का हर पोस्ट सुर्खियों में छा जाता है. इस बीच एक्ट्रेस का एक बाथरूम सेल्फी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Nia Sharma bathroom selfie : छोटे पर्दे की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक निया शर्मा (Nia Sharma) जब भी अपनी कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती है, वो तुरन्त ही वायरल हो जाती है. उनकी अदा उनका स्टाइल फैंस को दीवाना कर देता है. नागिन एक्ट्रेस निया का हर पोस्ट सुर्खियों में छा जाता है. इस बीच एक्ट्रेस का एक बाथरूम सेल्फी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की हैं, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में दिख रही है. बालों का लुक उन्होंने सेमी कर्ल करा रखा है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है. निया सीधे मिरर में देख रही है. एक्ट्रेस का ये बाथरूम सेल्फी फैंस को बेकरार कर रहा है.

एक्ट्रेस की इस ग्लैमरस फोटो पर फैंस कमेंट्स की बौछार कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘आप ऐसे ही चमकती रहें’. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘स्टनिंग ब्यूटी.’ एक यूजर ने लिखा, ‘तुम हुस्न की परी तुम जाने जहां, तुम सबसे जुदा तुम सबसे अलग.’ कई यूजर्स फोटो पर फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा ने अपने एक्सप्रेशन से जीता फैंस का दिल, कमेंट में बोले- तुम जो आए जिंदगी में… VIDEO

इससे पहले निया शर्मा ने समंदर किनारे बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी. ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अलग-अलग पोज में वो तसवीरें क्लिक करवाते हुए दिखी थी. बता दें कि निया शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट काफी चर्चित रहते हैं. एक्ट्रेस अपनी फोटोज औऱ वीडियोज को लेकर लाइमलाइट में हमेशा रहती है.

निया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार रवि दुबे के साथ सुपरहिट सीरियल ‘जमाई राजा’ के दूसरे सीजन में नजर आई थी. निया ने साल 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अभी तक वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी है. निया को स्टार प्लस के शो एक हज़ारों में मेरी बहना है से काफी लोकप्रियता मिली है. इसके अलावा वो डांसिग वीडियोज भी पोस्ट करती रहती है, जिसपर फैंस दिल खोलकर कमेंट करते रहते है.

Also Read: सुहाना खान ने इस शख्स को याद कर लिखा ये स्पेशल पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola