Naagin 7: अहाना की याददाश्त हुई गायब, 'अपरा' बनकर शुरू करेगी नई जिंदगी

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

नागिन 7

Naagin 7: टीवी शो 'नागिन 7' में एक साल का लीप आने वाला है. याददाश्त खोने के बाद अहाना अब अपरा बनकर नए परिवार के साथ रह रही है, जिसे देखकर आर्यमन पूरी तरह हैरान है.

विज्ञापन

Naagin 7: कलर्स टीवी का शो ‘नागिन 7’ अब और भी रोमांचक होने वाला है. शो के मेकर्स अब कहानी को एक साल आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. इस बदलाव के साथ ही शो के मुख्य कलाकारों, अहाना और आर्यमन की जिंदगी में भारी उथल-पुथल देखने को मिलेगी. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भरपूर ड्रामा और नए चेहरे देखने को मिलेंगे.

अहाना की नई पहचान और नया परिवार

पिछले कुछ हादसों के बाद अहाना अपनी याददाश्त खो बैठी है. वह अब आर्यमन के साथ नहीं बल्कि एक बिल्कुल नए परिवार के साथ रह रही है. लीप के बाद अहाना का नाम बदलकर अपरा हो गया है. अब वह अपनी मां और दो भाइयों, आदर्श और कपिल के साथ एक नई जिंदगी जी रही है. उसे अपने बीते हुए कल के बारे में कुछ भी याद नहीं है.

जब आमने-सामने आए आर्यमन और अहाना

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब आर्यमन काम के सिलसिले में गलती से अपरा (अहाना) के घर पहुंच जाता है. अहाना को जिंदा देखकर आर्यमन के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. वह समझ नहीं पाता कि जो अहाना उसकी जिंदगी से जा चुकी थी, वह यहां कैसे है. लेकिन आर्यमन के लिए सबसे दुख की बात यह होती है कि अहाना उसे पहचानने से मना कर देती है. वह उसके साथ एक अनजान व्यक्ति की तरह बर्ताव करती है.

क्या अहाना को याद आएगा अपना अतीत?

आर्यमन अब बहुत बड़ी उलझन में है. जहां एक तरफ वह अहाना से नफरत करता था और राधिका के साथ आगे बढ़ रहा था, वहीं अब अहाना को इस हालत में देखकर वह परेशान है. अब आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि अहाना की याददाश्त वापस आएगी या वह हमेशा के लिए अपरा बनकर ही रह जाएगी. इस नए ट्विस्ट ने फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है.

यह भी पढ़ें: अरमान के लिए परिवार से भिड़ेगी अभीरा, फिर दिखेगा ‘झांसी की रानी’ वाला अवतार

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola