ePaper

Naagin 5: सुरभि चंदना ने मोहित संग ऐसे किया 'तांडव सीक्‍वेंस' शूट, VIDEO आया सामने

Updated at : 07 Sep 2020 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin 5: सुरभि चंदना ने मोहित संग ऐसे किया 'तांडव सीक्‍वेंस' शूट, VIDEO आया सामने

naagin 5 surbhi chandna and mohit sehgal tandav performance video actress naagin look fans says this bud: अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सुपरनैचुरल सीरीयल 'नागिन 5' (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. हाल ही में शो से हिना खान के किरदार का ट्रैक खत्म हुआ है और सुरभि चंदना ने दमदार इंट्री ली है. 'नागिन 5' में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Naagin Video) इच्छाधारी नागिन बानी का किरदार निभा रही हैं.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Naagin Video: अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सुपरनैचुरल सीरीयल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. हाल ही में शो से हिना खान के किरदार का ट्रैक खत्म हुआ है और सुरभि चंदना ने दमदार इंट्री ली है. ‘नागिन 5’ में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Naagin Video) इच्छाधारी नागिन बानी का किरदार निभा रही हैं. अब सुरभि का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मोहित सहगल (Mohit Sehgal) के साथ तांडव की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में सुरभि नागिन लुक में नजर आ रही हैं और मोहित सहगल भी उसी लुक में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,’ जब कोई तांडव पर जोर देता है …हम रिहर्सल करते हैं और अंत में जब हम इसे सही कर लेते हैं .. अंत में हमारा हैप्पी डांस..’

https://www.instagram.com/p/CE05WKiHcXE/

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ आपका तांडव कमाल का था. इससे साफ है कि आप अच्छा नृत्य कर सकते हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपका सोलो तांडव भी शानदार था. आप दोनों अच्‍छे लग रहे हैं.’ बता दें कि सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं.

Also Read: Naagin 5: सुरभि चंदना का ‘नागिन’ लुक के लिए ऐसे होता है मेकअप, VIDEO आया सामने

हाल ही में इस शो का हिस्‍सा बनने को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में सुरभि चंदना ने कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे. एक बार कहानी तो सुनो आप. शायद अच्छी लगे.

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola