Na Umra Ki Seema Ho Spoiler: अंबा ने चली बड़ी चाल, विधि को पहुंचाया सलाखों की पीछे, देव क्या करेगा अब?
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Dec 2022 12:37 PM
Na Umra Ki Seema Ho: सीरियल ना उम्र की सीमा हो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा पुलिस देव को बताती है कि बालघर से रूही के लापता होने में विधि का हाथ है. वो बताते है कि विधि चाइल्ड ट्रैफिकिंग में शामिल है और उसने रूही चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग को बेच दिया है.
Na Umra Ki Seema Ho Spoiler: सीरियल ना उम्र की सीमा हो (Na Umra Ki Seema Ho) का ट्रैक दिलचस्प हो गया है. अपनी मां सत्यवती और विधि की बेइज्जती का देव विक्रम से बदला लेता है. वहीं, विधि इस बात से बेचैन है कि उसने अपने प्यार के बारे में अपने माता-पिता से छिपाया है. इस वजह से उसे काफी बुरा लगता है. देव उसे समझाता है कि अभी वो ये सब उन्हें ना बताए.
सीरियल ना उम्र की सीमा हो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंबा, देव को समझाती है कि विक्रम की वजह से उन्हें कोई मुश्किल नहीं होगी. अंबा सोचती है विधि की वजह से देव उससे दूर हुआ है और अब वो उसका जीना दूभर कर देगी. ऑफिस में पुलिस आती है और विधि को गिरफ्तार करने की बात कहती है. तभी देव आ जाता है कि और मामले के बारे में पूछता है.
पुलिस देव को बताती है कि बालघर से रूही के लापता होने में विधि का हाथ है. वो बताते है कि विधि चाइल्ड ट्रैफिकिंग में शामिल है और उसने रूही चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग को बेच दिया है. देव उन्हें विधि को गिरफ्तार करने से रोकता है औऱ कहता है कि वो ऐसा नहीं करेगी. विधि भी सफाई देती है कि वो ऐसा नहीं करेगी. देव पुलिस को बहुत समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वो कुछ नहीं सुनते.
Also Read: Na Umra Ki Seema Ho Spoiler: अपनी मां और विधि की बेइज्जती का देव ने लिया बदला, जमकर की विक्रम की पिटाई
विधि, देव से कहती है कि इसके माता-पिता अब क्या सोचेंगे. देव इंस्पेक्टर को रोकता है और उससे कहता है कि वह निर्दोष है. देव कहता है कि वो ही उसके माता-पिता से बात करेगा और कोई नहीं. विधि को पुलिस ले जाती है और अम्बा और विक्रम इसे देखकर खुश होते है. वो कहती है कि अब विधि कभी भी रायचंद के परिवार में नहीं जा सकेगी. दूसरी तरफ देव वकील से मिलता है और उसे विधि को छुड़ाने के लिए कहता है.
वकील देव को बताते है कि विधि को जमानत मिलना मुश्किल है क्योंकि वो चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में शामिल है. वहीं, सत्यवती को पता चलता है कि विधि को पुलिस पकड़कर ले गई है. उसे लगता है कि ये अंबा की चाल है क्योंकि विक्रम बाहर आ गया है और विधि अन्दर चली गई. देव, विधि के माता- पिता को उसके बारे में बताता है और ये सुनकर दोनों शॉक्ड हो जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










