Murder Mystery Movies: खौफ और दहशत के असल मायने सिखाती इन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों को देख, रूह कांप जाएगी

Updated:
विज्ञापन
Murder Mystery Movies: खौफ और दहशत के असल मायने सिखाती इन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों को देख, रूह कांप जाएगी

Murder Mystery Movies: इस वीकेंड अगर आप भी कुछ अलग देखने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आपका दिमाग सुन्न पड़ जायेगा. इस लिस्ट में सेक्टर 36, नाइव्स आउट, जोडियाक आदि शामिल हैं.

विज्ञापन

Murder Mystery Movies: खौफ और दहशत के असल मायने सिखाती इन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों को देख, रूह कांप जाएगी: इस वीकेंड अगर आप भी कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं कर रहे, लेकिन घर बैठे बोर भी नहीं होना चाहते तो टेंशन नोट. क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसी एक से बढ़कर मर्डर मिस्ट्री फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपकी जान हलक में तो आएगी ही लेकिन आपको मजा भी खूब आएगा.

सेक्टर 36

विक्रांत मेसी और दीपक डोबरियाल की फिल्म ‘सेक्टर 36’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह फिल्म साल 2006 में नोएडा के निठारी किलिंगस की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. फिल्म में विक्रांत मेसी एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं,जो छोटे बच्चो को कैद कर उनका शोषण करता है और फिर उन्हें मारकर उनके आर्गंस खाता और स्मगल करता है. फिल्म को देखने के बाद एक बात तो पक्की है कि आप खौफ से कंप कंपाने लगेंगे.

Also Read: Sector 36 Review: जानिए 5 कारण क्यों इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को देखना है जरूरी

नाइव्स आउट

नाइव्स आउट की कहानी एक मशहूर क्राइम नोवलिस्ट के ईद गीत घूमती है, जिनकी अचानक मौत के बाद डिटेक्टिव बेनोइट ब्लैंक उस परिवार के काले राज से पर्दा उठाते हैं. इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: OTT Adda: आपके वीकेंड को मजेदार बनाने आ रही है ये स्पाई थ्रिलर फिल्म

गॉन गर्ल

गॉन गर्ल गिलियन फ्लाइं की नोवेल पर आधारित एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसका निर्देशन डेविड फिंचर ने किया है. फिल्म की कहानी एमी दुने के अचानक लापता होने और उसकी शादी के अजीब रहस्य से पर्दा उठाने के इर्द गिर्द घूमती है. यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है.

Also Read: OTT Releases: रवि तेजा की मिस्टर बच्चन से लेकर सेक्टर 36 तक, ओटीटी पर बवाल काटने आ गई हैं ये फिल्में-सीरीज

जोडियाक

गॉन गर्ल के बाद एक और डेविड फिंचर की फिल्म जोडियाक, जोडियाक किलर की सच्ची घटना पर आधारित है. यह फिल्म एक पत्रकार और पुलिस के इर्द गिर्द घूमती है, जो सैन फ्रांसिस्को में हुए आतंकियों का पता लगाने में जुटे हुए हैं. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola