Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का खिताब किया अपने नाम, जानें विनर की लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी को आज कौन नहीं जानता है, हर कोई उनकी गेम प्लान से लेकर उनकी कॉमेडी का दीवाना है. आइये जानते हैं बिग बॉस 17 विनर के बारे में कुछ अनसुनी बातें.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 शुरू से ही ड्रामा और विवादों के कारण लगातार सुर्खियों में बना रहा. आज शो को फाइनली उसका विनर मिल गया है, जी हां मुनव्वर फारुकी ने सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं अभिषेक कुमार पहले रनरअप रहे.

विज्ञापन
undefined

मुनव्वर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. फिनाले से पहले ही सबने उन्हें विजेता घोषित कर दिया था.

undefined

28 जनवरी 1992 को जन्मे मुनव्वर फारुकी, गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं. वह पेशे से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं.

Also Read: Munawar Faruqui Net Worth: इंस्टाग्राम-यूट्यूब से इतने लाख कमाते हैं कॉमेडियन, एक शो की जानें कमाई
undefined

मुनव्वर फारुकी ने कॉमेडी और रैप की दुनिया में अपने काम के लिए प्रसिद्धि हासिल की. स्टैंडअप कॉमेडियन को अपने बचपन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा. जहां उनकी मां ने कर्जे की वजह से खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली थी.

undefined

हाल के दिनों में, मुनव्वर फारुकी का रोमांटिक लाइफ चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि आयशा खान ने घर में एंट्री की और एक बार में दो लड़कियों को डेट करने का उनपर आरोप लगाया.

undefined

इससे पहले घर में मुनव्वर ने बार-बार कहा था कि वो नाजिला नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं और वह उनके लिए कपड़े भी भेजती है. हालांकि आयशा ने खुलासा किया कि वह उनको भी डेट कर रहे थे और भी कई लड़कियां इसमें शामिल है.

Also Read: Bigg Boss 17: समर्थ को थप्पड़ मारने से लेकर अंकिता-विक्की की तलाक तक, जानें किन झगड़ों ने बटोरीं सुर्खियां
undefined

मुनव्वर फारुकी अक्सर खुद को विवादों में घिरा हुआ पाते हैं, खासकर अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए. साल 2021 में, उन्हें कई राज्यों में कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन पर विभिन्न एफआईआर दर्ज की गईं, मुख्य रूप से कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आधार पर.

undefined

उनके शो में अक्सर चुटकुले और बयान शामिल होते थे, जो विवाद पैदा करते थे, जिसमें भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बारे में टिप्पणी भी शामिल थी. उनके खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गईं थी. हालांकि, फारूकी ने कभी इसपर कोई जवाब नहीं दिया.

undefined

मुनव्वर फारुकी घर के अंदर मन्नारा चोपड़ा के साथ दोस्ती को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे. हालांकि गेम के साथ-साथ उन्होंने ये फ्रेंडशिप को खत्म कर दिया. साथ ही उनके बारे में काफी कुछ बुरा-भला भी कहा.

Also Read: Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले का यहां मिलेगा LIVE टेलीकास्ट, जानें फोन पर कैसे और कहां देखें, नोट कर लें टाइम
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola