Munawar Faruqui Net Worth: इंस्टाग्राम-यूट्यूब से इतने लाख कमाते हैं कॉमेडियन, एक शो की जानें कमाई

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Jan 2024 5:37 PM

विज्ञापन

बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक मुनव्वर फारुकी अब सीजन की ट्रॉफी जीतने के काफी करीब है. सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स में वह भारी मार्जिन से जीत रहे हैं. आइये जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में. साथ ही एक शो के लिए वह कितना चार्ज करते हैं.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 के घर में इन-दिनों मुनव्वर फारुकी धमाल मचा रहे हैं. उनकी गेम प्लान के साथ-साथ टनल तक छोड़ आने की रणनीति कमाल की है. फैंस उनके शायराना अंदाज के साथ-साथ क्यूटनेस को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

undefined

कहा तो ये भी जा रहा है कि मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर भी बन सकते है, ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स में वह काफी मार्जिन से जीत रहे हैं. वहीं अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार टॉप 2 में दिखाई दे रहे हैं.

undefined

28 जनवरी 1992 को जन्मे मुनव्वर इकबाल फारुकी एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं, जो अपनी कॉमेडी और म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं. मुनव्वर साल 2022 में कंगना रनौत के रियलिटी टीवी शो, लॉक अप सीजन 1 के विनर भी बने थे.

undefined

पॉपुलर होने के साथ-साथ मुनव्वर का विवादों से गहरा नाता रहा है. वह कई बार अपनी बातों से विवादों का हिस्सा बन जाते हैं. फारुकी ने 2017 में जैस्मीन से निकाह किया था, लेकिन दुर्भाग्य से, उनकी शादी 2022 में तलाक के साथ समाप्त हो गई. एक्स कपल का एक पांच साल का बेटा है.

undefined

दिसंबर 2021 से मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला सीताशी के साथ रिश्ते में थे. हालांकि, बिग बॉस में रहने के दौरान, उनकी एक और गर्लफ्रेंड आयशा खान आई और उन्होंने एक समय में कई लड़कियों के दिल से खेलने का आरोप उनपर लगाया.

undefined

5Darianews की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर फारुकी के पास 2023 तक 8 करोड़ रुपये (लगभग $ 1 मिलियन) की कुल संपत्ति होने का अनुमान है.

undefined

उनकी इनकम स्टेज शो और म्यूजिक वीडियोज से आता है. कॉमेडियन प्रति शो 3 से 4 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. इसके अलवा रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ने प्रति वीक उन्हें 8 से 10 लाख रुपये मिल रहे हैं.

undefined

इसके अलावा, वह अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने 8 लाख रुपये से अधिक कमाते हैं और इंस्टाग्राम पर हर पोस्ट के लिए उन्हें 15 लाख रुपये से अधिक मिलते हैं.

undefined

मुनव्वर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि इन-दिनों सब उन्हें बिग बॉस 17 की ट्रॉफी लिए देखना चाहते हैं.

Also Read: Bigg Boss 17 के खत्म होने के बाद नहीं हो दुखी, ये हाई ड्रामा सीरियल आपको नहीं होने देगी बोर… देखें लिस्ट
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola