Mufasa The Lion King OTT Release: दुनियाभर में 4000 करोड़ के कलेक्शन के बाद, OTT पर कब गूंजेगी मुफासा की दहाड़?

Updated:
विज्ञापन
Mufasa The Lion King OTT Release

Mufasa The Lion King OTT Release

Mufasa The Lion King OTT Release: वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. अब फैंस अपने पसंदीदा किरदार मुफासा को देखने के लिए बेकरार हैं तो आइए बताते हैं ओटीटी पर कब स्ट्रीम होगी ये फिल्म.

विज्ञापन

Mufasa The Lion King OTT Release: वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अभी इस फिल्म को आए ठीक से 1 महीना भी नहीं हुआ और इस फिल्म ने साल 2024 के आखिर में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दी है. ऐसे में अब दर्शक अपने पसंदीदा किरदार मुफासा को ओटीटी पर देखने के लिए काफी बेकरार हैं, तो आइए बताते हैं कि आखिर मुफासा की दहाड़ कब ओटीटी प्लेटफार्म पर गूंजेगी.

मुफासा: द लायन किंग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मुफासा: द लायन किंग ने अबतक सभी भारतीय भाषाओं में 127.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने 23 दिन में दुनियाभर में 4150 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 2650 करोड़ रुपये है और इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 165 करोड़ रुपये है. यह फिल्म साल 2024 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

कब स्ट्रीम होगी मुफासा: द लायन किंग?

मीडिया रिपोर्ट्स बके मुताबिक थिएटर और डिजिटल रिलीज के बीच लगभग 100 दिनों का वक्त लगता है. ऐसे में इस फिल्म के ओटीटी डेब्यू के लिए दर्शकों को मार्च या अप्रैल 2025 तक का इंतजार करना पड़ सकता है. मुफासा: द लायन किंग से पहले डिज्नी की फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ अपने रिलीज डेट के 103 दिनों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी. मालूम हो कि यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई क्लासिक मूवी ‘द लायन किंग’ का सीक्वल है, जिसके हिंदी वर्जन में शाहरुख खान, अबराम खान, आर्यन खान, श्रेयस तलपड़े और संजय मिश्रा जैसे कई कलाकारों की आवाज सुनाई दे रही है.

यह भी पढ़े: Aashiqui 3: ‘आशिकी 3’ से नहीं बाहर हुईं तृप्ति डिमरी, अनुराग बसु ने किया कन्फर्म

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola