MS Dhoni: एमसी स्टेन संग म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे एमएस धोनी, फैंस बोले- क्रिकेट के बाद गाने में...
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Jan 2024 7:37 PM
बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अब रैपर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह एमएस धोनी संग दिखाई दे रहे हैं. ऐसे क्यास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे.
एमसी स्टेन ने हाल ही में सलमान खान की ओर से निर्मित फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर की शुरुआत की. उनके म्यूजिक को दुनिया भर के फैंस ने सराहा और वह युवा आइकन बन गए. बिग बॉस 16 के विनर रहे एमसी स्टेन का शो में सफर दिलचस्प रहा. रैपर को शो में उनकी ईमानदारी और पी-टाउन स्टाइल के लिए काफी पसंद किया गया था. हालांकि, एमसी स्टेन की जर्नी इतनी आसान नहीं थी, क्योंकि उनके पास कई कमजोर पल थे जब वह शो छोड़ना चाहते थे, लेकिन उनके दोस्तों ने हमेशा मदद की और संभाला. शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, सुम्बुल तौकीर और साजिद खान के साथ उनका रिश्ता आज भी बहुत मजबूत है और वे खास मौकों पर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं. अब फैंस ने रैपर की फोटो क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी उर्फ एमएस धोनी के साथ देखी. जिसके बाद ये क्यास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखाई दे सकते हैं.
एमसी स्टेन ने एमएस धोनी के साथ की शूटिंग
दरअसल एमसी स्टेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एमएस धोनी के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की. इन तस्वीरों में एमसी और एमएस दोनों ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में एमएस धोनी और एमसी स्टेन हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में हम उन्हें अपने हाथों से ‘पी’ साइन बनाते हुए देख सकते हैं. एमएस धोनी के साथ इन मजेदार पलों की एक झलक साझा करते हुए स्टेन ने लिखा, “थाला लीजेंड @mahi7781 के साथ कुछ अच्छा शॉट लिया.”
https://www.instagram.com/p/C1tl5uFtIAV/?hl=en&img_index=3
एमएस धोनी और एमसी स्टेन को देख फैंस हुए एक्साइटेड
उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल्स तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों को साथ देखना वाकई में काफी मजेदार होने वाला है. फैंस बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”धोनी भाई का पी-टाउन में जलवा बरकरार है.. प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एमएस धोनी और रैपर के बीच कौन सा गाना आ रहा है, ये देखने के लिए रुका नहीं जा रहा है, थलाइवा हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अब आप बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दो… तूफान मचेगा, किक्रेट में जलवा था और अब म्यूजिक वीडियो में भी.”
एमसी स्टेन के बारे में
एमसी स्टेन के बारे में बात करते हुए, रैपर ने हाल ही में सलमान खान स्टारर मूवी फर्रे में बतौर सिंगर काम किया था. फिल्म का निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया है और इसमें अलिजेह अग्निहोत्री, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ सहित अन्य कलाकार हैं. इसे 24 नवंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था. इस गाने को प्रमोट करने के लिए, एमसी स्टेन ने बिग बॉस के चल रहे सीजन यानी बिग बॉस 17 में भी शिरकत की. अपनी उपस्थिति के दौरान, एमसी स्टेन ने अपने करीबी दोस्त मुनव्वर फारुकी को एक सलाह दी, जो बिग बॉस 17 के प्रतियोगी हैं. स्टेन ने उन्हें कहा कि वह स्मार्ट खेलना शुरू कर दे.
Also Read: MS DHONI संग साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, दुबई में उठाया पार्टी का लुत्फ
एमएस धोनी के बारे में
इंडियन विकेट कीपर और बल्लेबाज एमएस धोनी, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. धोनी खेल के इतिहास में एकमात्र कैप्टन जो सभी तीन आईसीसी व्हाइट-बॉल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे, उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था. उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक उच्चतम स्तर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और अपने समय के दौरान टीम को कई यादगार मैच और टूर्नामेंट जीतने में मदद की. 5 अक्टूबर को, रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट के दिग्गज और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थी. एक तस्वीर में दोनों को कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरी तस्वीर में सिंह माही को एक प्यारा सा किस देते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अभिनेता ने धोनी को “लीजेंड” और “बड़ा भाई” कहा. उन्होंने लिखा: “मेरा माही (लाल दिल इमोजी और अनंत बंधन इमोजी) @mahi7781 #hero #icon #legend #goat #bigbrother”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










