मौनी रॉय जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी करने जा रही शादी, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी फेरे

टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी अपने ब्वॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला संग सात फेरे लेने वाली है. कपल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शनिवार से शुरू हो जाएगी. शनिवार शाम को मेहंदी की रस्म होगी. उसके बाद समन्दर किनारे हल्दी और संगीत सेरेमनी होने वाली है.
Krishna Mukherjee wedding: ये है मोहब्बतें और नागिन फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही है. पिछले साल 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला के साथ सगाई किया था. अब कपल 13 मार्च को शादी कर रहे है. दोनों गोवा में बंगाली और पारसी रीति रिवाजों से शादी करेंगे. शादी को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे हम आपको बताएंगे.
कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शनिवार से शुरू हो जाएगी. शनिवार शाम को मेहंदी की रस्म होगी. उसके बाद समन्दर किनारे हल्दी और संगीत सेरेमनी होने वाली है. कृष्णा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शादी को लेकर स्टोरी शेयर किया है, जिसके अनुसार दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे है.
कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला गोवा पहुंच गए है. हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने बताया कि शादी की तैयारी अच्छी चल रही है. वो कहती है, यह रोमांचक है! मैं एक नया जीवन शुरू करने जा रही हूं. मैं बहुत नर्वस और खुश हूं. मैं अपनी बहन और वेडिंग प्लानर से लगातार अपडेट मांग रही हूं. मेरे दिमाग में कई चीजें चल रही है. कृष्णा ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके होने वाले पति मर्चेंट नेवी में हैं. उन्होंने बताया था कि, वह उससे जब पहली बार मिली थी जब वह वर्दी में थे और वो तुरंत उनकी और अट्रैक्ट हो गई.
वहीं, बात दें कि जब कृष्णा मुखर्जी नागिन में आई थी तो फैंस को मौनी रॉय जैसी लगी थी. जिसके बाद दोनों की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी हद तक एक जैसी दिखती थी. कृष्णा बहुत हद तक मौनी जैसी लगती है. उनके लुक्स मिलते है और इस वजह से देखने वाले एक बार में पहचान नहीं पाते. कृष्णा की तुलना कई बार मौनी से हो चुकी है.
Also Read: अमिताभ बच्चन ने इस शख्स के लिए रेखा को जड़ दिया थप्पड़, एक्ट्रेस ने गुस्से में फिर लिया था ये फैसला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










