ePaper

मौनी रॉय ने बेस्ट फ्रेंड आमना शरीफ के साथ मनाई दीवाली, व्हाइट गोल्डन कलर की साड़ी में हसीन लग रही हैं अभिनेत्री

Updated at : 15 Nov 2020 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय ने बेस्ट फ्रेंड आमना शरीफ के साथ मनाई दीवाली, व्हाइट गोल्डन कलर की साड़ी में हसीन लग रही हैं अभिनेत्री

Mouni Roy Diwali Photoshoot, Aamna Sharif Diwali Photoshoot, Mouni Roy and Aamna Sharif Photoshoot: दीपावली के त्योहार में सेलिब्रिटिज द्वारा क्लिक की गई तस्वीरें और सेल्फी काफी वायरल हो रही हैं. इसी फेहरिस्त में नाम आ रहा है मौनी रॉय का जिन्होंने इस दीवाली पर अपनी बेस्ट फ्रेंड आमना शरीफ के साथ फोटो क्लिक करवाई है. दोनों अभिनेत्रियों की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और इसलिए दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. दीवाली सेलीब्रेशन के दौरान मौनी रॉय व्हाइट गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं, वहीं दूसरी ओर आमना शरीफ ने येलो कलर की साड़ी पहनी है. इस साड़ी के साथ आमना शरीफ ने मैचिंग ज्वैलरी पहना हुई है.

विज्ञापन

दीपावली के त्योहार में सेलिब्रिटिज द्वारा क्लिक की गई तस्वीरें और सेल्फी काफी वायरल हो रही हैं. इसी फेहरिस्त में नाम आ रहा है मौनी रॉय का जिन्होंने इस दीवाली पर अपनी बेस्ट फ्रेंड आमना शरीफ के साथ फोटो क्लिक करवाई है. दोनों अभिनेत्रियों की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और इसलिए दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. दीवाली सेलीब्रेशन के दौरान मौनी रॉय व्हाइट गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं, वहीं दूसरी ओर आमना शरीफ ने येलो कलर की साड़ी पहनी है. इस साड़ी के साथ आमना शरीफ ने मैचिंग ज्वैलरी पहना हुई है.

आमना शरीफ के पति को भाई मानती हैं मौनी

आमना शरीफ के पति अमित कपूर मौनी रॉय को अपनी मुंह बोली बहन मानते हैं. इस रिश्ते की वजह से आमना शरीफ और मौनी रॉय की दोस्ती और भी खास हो चुकी है.

https://www.instagram.com/p/CHj5Q_mprRc/

पिछले दिनों एकता कपूर की दीवाली पार्टी में भी नजर आईं थी मौनी

मौनी रॉय पिछले दिनों एकता कपूर द्वारा आयोजित दीवाली पार्टा में भी नजर आई थीं. इस पार्टी में मौनी के अलावा हिना खान, अनीता हसनंदानी, मौनी रॉय, उर्वशी ढोलकिया, करिश्मा तन्ना सहित कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे.

https://www.instagram.com/p/CHkqXD7B0WG/

टेलीविजन के अलावा फिल्मों और वेब सीरिज में भी मशहूर हैं मौनी

बता दें कि सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था. अब उनकी फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर मौनी रॉय काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है. इस फिल्‍म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया.

गौरतलब है कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है.

उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola