Mouni Roy Birthday: मौनी रॉय नहीं बनना चाहती थी एक्ट्रेस, जानें उनकी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Updated:
विज्ञापन
Mouni Roy Birthday: मौनी रॉय नहीं बनना चाहती थी एक्ट्रेस, जानें उनकी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

ब्रह्मास्त्र फिल्म में जुनून बनकर लोगों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक है. उनकी तसवीरों मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन

Mouni Roy Birthday: अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से घर-घर पहचान बनाने वाली मौनी रॉय आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. एक्ट्रेस अपनी सिजलिंग फोटोज को लेकर अक्सर चर्चा में बनी हुई है. उनकी तसवीरें मिनटों में वायरल हो जाती है. एक्ट्रेस दिनों-दिन काफी खूबसूरत होती जा रही है. फिल्म ब्रह्मास्त्र में जुनून बनकर एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में अपनी चाप छोड़ी. ऐसे में क्या आपको पता है कि मौनी रॉय कभी नहीं एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी. वह पश्चिम बंगाल से पत्रकार बनने का सपना लेकर दिल्ली पहुंची थी. हालांकि नियति को कुछ और ही मंजूर था. वह एक्टिंग में आई और लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना बना दिया.

पत्रकार बनना चाहती थी मौनी रॉय

आपको बता दें कि टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय का जन्म 28 सिंतबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार शहर में हुआ था. एक्ट्रेस दिल्ली पढ़ाई करने आई थी. उन्हें बचपन से ही पत्रकार बनने का काफी शौक था. ऐसे में उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन में एडमिशन लिया और अच्छे से पढ़ाई शुरू की. हालांकि अचानक उन्होंने मन बदल लिया और मुंबई चलीं गई. जिसके बाद अदाकारा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई टीवी सीरियल किया. मौनी ने नागिन से घर-घर में अपनी पहचान बनाई.

इस सीरियल से काम कर चुकी हैं मौनी रॉय

मौनी रॉय ने 2006 में एकता कपूर की क्यूं की सास भी कभी बहू थी से एक्टिंग की शुरुआत की. उसके बाद, मौनी देवों के देव, महादेव, जूनून – ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, दो सहेलियां नागिन 1, नागिन 2, नागिन 3 सहित कई हिंदी टीवी सीरियल में काम किया. एक्ट्रेस ने जरा नचके दिखा, झलक दिखला जा, बॉक्स क्रिकेट लीग 2 और लिप सिंग बैटल जैसे रियलिटी शो में भी बेहतर परफॉर्म किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौनी रॉय की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए है.

Also Read: Brahmastra: क्या ब्रह्मास्त्र 2 में भी जुनून के रोल में दिखेंगी मौनी रॉय, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सूरज नांबियार से की शादी

मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस अपनी सिजलिंग फोटोज से फैंस के दिलों पर राज करती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग सात फेरे लिए. दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. सूरज दुबई में एक बैंकर-व्यवसायी हैं और बैंगलोर के रहने वाले हैं. सूरज और मौनी रॉय साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola