ePaper

मौनी रॉय और सूरज नांबियार गोवा के इस आलीशान होटल में लेंगे सात फेरे, साउथ के इस कपल से है कनेक्शन

Updated at : 19 Jan 2022 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय और सूरज नांबियार गोवा के इस आलीशान होटल में लेंगे सात फेरे, साउथ के इस कपल से है कनेक्शन

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी सबका ध्यान खींच रही है. शादी गोवा में आलीशान डब्ल्यू होटल में होने जा रही है, जो एक प्राइवेट समुद्र तट के साथ एक विशाल प्रॉपर्टी है.

विज्ञापन

मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) की शादी सबका ध्यान खींच रही है. शादी गोवा में आलीशान डब्ल्यू होटल में होने जा रही है, जो एक प्राइवेट समुद्र तट के साथ एक विशाल प्रॉपर्टी है. यह वही जगह है जहां सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी हुई थी. उनकी शादी 2017 में हुई थी. मौनी रॉय काम के सिलसिले में लगातार मुंबई और दुबई का सफर करती हैं. सूरज नांबियार ने उन्हीं की बिल्डिंग में एक घर खरीदा है. उनकी इंटीरियर का काम भी तेजी से चल रहा है.

ETimes के मुताबिक, मुंबई में संगीत की रिहर्सल शुरू हो गई है. मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने रिश्तों को सीक्रेट रखा क्योंकि एक्ट्रेस अपनी लाईफ को पर्सनल ही रखना पसंद करते हैं. ऐसा लगता है कि मौनी रॉय की मां सूरज से मंदिरा बेदी के घर पर मिलीं थीं. शादी में अपेक्षित कुछ मेहमानों में आशका गोराडिया, मीत ब्रदर्स, डिजाइनर अनुराधा खुराना और कोरियोग्राफर राहुल और प्रतीक के नाम शामिल हैं.

बता दें कि, सूरज नांबियार जो अमेरिका में एक आइवी लीग विश्वविद्यालय से हैं. वह बैंगलोर से हैं और उन्होंने वहीं से इंजीनियरिंग की है. शादी के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार कूचबिहार में भी रिसेप्शन होस्ट करेंगे जो एक्ट्रेस का होमटाउन है. गौरतलब है कि, मौनी और सूरज पहली बार 2019 के नए साल के एक पार्टी में दुबई के एक नाइट क्लब में मिले थे.. वे एक दूसरे से मिले और उनकी दोस्ती शुरू हो गई.

Also Read: जाह्नवी कपूर लेटेस्ट तसवीरों में दिखीं बेहद ग्लैमरस, पूल में मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस, PHOTOS

मौनी रॉय को नांबियार परिवार ने तुरंत पसंद कर लिया था. नागिन एक्ट्रेस सूरज की मां रेणुका नांबियार और पिता राजा नांबियार के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती है. इसके अलावा सूरज के भाई नीरज और उनकी पत्नी मौनी के बहुत अच्छे दोस्त बन गए है. वहीं, शादी की खबरों के बीच मौनी रॉय पांच साल बाद टीवी पर एक बार फिर वापसी कर रही है. मौनी डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 में जज के रूप में नजर आने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola