दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलते ही छलक पड़े Mithun Chakraborty के आंसू, बोले- भगवान ने सबकुछ दिया
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Oct 2024 6:42 PM
Mithun Chakraborty: भारतीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज भारत का सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया. एक्टर स्टेज पर आते वक्त इमोशनल हो गए थे.
Mithun Chakraborty: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला. प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन में हुआ और भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. मिथुन का नाम जैसे ही अनाउंस हुआ, एक्टर की आंखों में आंसू आ गए और वह इमोशनल हो गए.
अवॉर्ड लेते वक्त इमोशनल हो गए थे मिथुन चक्रवर्ती
हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद मिथुन ने यह अवॉर्ड फंक्शन अटेंड किया. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से सम्मान मिले. अभिनेता मंच पर गए और पुरस्कार स्वीकार किया. एक्टर ने राष्ट्रपति के साथ तस्वीर भी खिंचवाई. इसके बाद उन्होंने दर्शकों से बात की और कई अनकहीं किस्से शेयर किए. समारोह से पहले, मिथुन चक्रवर्ती ने कबूल किया कि उन्होंने जीत के बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन जब ऐसा हो रहा है, तो मुझे क्या कहना चाहिए? इतना बड़ा सम्मान-मैं केवल भगवान को धन्यवाद दे सकता हूं. मैंने जो संघर्ष झेले, भगवान ने मुझे सब कुछ लौटा दिया.
मिथुन चक्रवर्ती ने स्ट्रगल दिनों को लेकर क्या कहा
उन्होंने इंडिया टुडे संग बात करते हुए कहा, ”मैंने शुरुआती वर्षों में, पैसों के लिए काफी स्ट्रगल किया है. मेरे पास देखभाल करने के लिए एक बड़ा परिवार था, लेकिन अब, समय बदल गया है. मैं अब ऐसी चीजों के बारे में नहीं सोचता. मैं ऐसी फिल्म करने पर ध्यान केंद्रित करता हूं, जो मेरे क्रिएटिविटी को दिखाए और दर्शक मुझे पसंद करें.”
मिथुन चक्रवर्ती ने अब जीते ये अवॉर्ड्स
मिथुन चक्रवर्ती ने 1977 में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की और उन कुछ अभिनेताओं में से एक बन गए, जिन्होंने पहली फिल्म के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. अभिनेता ने ‘मृगया’ के साथ बॉलीवुड जर्नी शुरू की और 1982 में उनकी फिल्म ‘डिस्को डांसर’ रिलीज होने के बाद वह पॉपुलर हो गए. उन्होंने 1993 में ‘ताहादेर कथा’ के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता.
Also Read- Mithun Chakraborty : फिल्म से लेकर राजनीति तक के सफर में मिथुन चक्रवर्ती ने बटोरी सुर्खियां
Also Read- Mithun Chakraborty : मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि फुटपाथ के लड़के को मिलेगा इतना बड़ा सम्मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










