मिस यूनिवर्स बनी हरनाज संधू अपने कम वजन को लेकर रहती थी परेशान, कई बार बॉडी शेमिंग का हो चुकी हैं शिकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2021 3:59 PM

विज्ञापन

Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021: मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब इस साल पंजाब की हरनाज संधू ने अपने नाम किया. लेकिन एक वक्त था जब उन्हें अपने कम वजन के लिए काफी ट्रोल किया गया था.

विज्ञापन
undefined

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब इस साल पंजाब की हरनाज संधू ने अपने नाम किया. हरनाज फाइनल राउंड में पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की कंटेस्टेंट्स को हराकर ब्रह्माण्ड सुंदरी बनी है.

undefined

हरनाज संधू से प्रतियोगिता में आज के प्रेशर से निपटने के लिए युवा महिलाओं को क्या सलाह देने को लेकर सवाल किया गया था. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, आज के युवा को सबसे बड़े दबाव का सामना करना पड़ रहा है वो है खुद पर विश्वास करना है.

undefined

हरनाज संधू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मॉडल बनने से पहले वह अपने कम वजन को लेकर परेशान रहती थी. कई लोग तो ऐसे थे, जो बॉडी शेम भी करते थे.

undefined

हरनाज ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है. वहीं उनके इस जीत पर लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत ने बधाईयां दी हैं.

undefined

हरनाज संधू बचपन से ही मॉडल बनना चाहती थी. हरनाज मिस चंड़ीगढ़ का खिताब 2017 में जीत चुकी है. इसके अलावा उन्हें मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी मिल चुका है.

undefined

हरनाज संधू की दो पंजाबी फिल्में ‘Bai Ji Kuttange’ और ‘Yaara Diyan Poo Baran’ अगले साल रिलीज होगी.

undefined

आपको बता दें कि हरनाज संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का क्राउन जीता है. इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने ये खिताब हासिल किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola