ePaper

Mirzapur 2 Leaked Online : रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हुई 'मिर्जापुर 2', एचडी प्रिंट में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे लोग

Updated at : 23 Oct 2020 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
Mirzapur 2 Leaked Online : रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हुई 'मिर्जापुर 2', एचडी प्रिंट में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे लोग

mirzapur 2 leaked online hours after its release on tamilrockers pankaj tripathi divyendu sharmaa ali fazal latest update bud : फैंस की बेताबी देखते हुए मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2) अमेजन प्राइम पर तय समय और तारीख से तीन घंटे पहले इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया. फैंस इस सीरीज को लेकर जितनी खुशी जाहिर कर रहे हैं वहीं मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ही मिर्जापुर 2 ऑनलाइन लीक हो गई है.

विज्ञापन

Mirzapur 2 Leaked on TamilRockers : फैंस की बेताबी देखते हुए मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2) अमेजन प्राइम पर तय समय और तारीख से तीन घंटे पहले इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया. फैंस इस सीरीज को लेकर जितनी खुशी जाहिर कर रहे हैं वहीं मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ही मिर्जापुर 2 ऑनलाइन लीक हो गई है. पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, विजय वर्मा, कुलभूषण खरबंदा अभिनीत फिल्म मिर्जापुर 2 जो इस साल की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला में से एक है.

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो यह वेब सीरीज तमिलरॉकर्स ने भी फुल एचडी में इंटरनेट पर लीक कर दी है. लोग पाइरेसी के जरिए इस फिल्म को एचडी क्वालिटी में डाउनलोड कर रहे हैं. इससे पहले मिर्जापुर 1 भी लीक कर दी गई थी, अब मिर्जापुर 2 भी लीक कर दी गई है.

बता दें कि इस सीरीज के दूसरे सीजन में गुड्डू यानी अली फजल अपने भाई और अपनी पत्नी का बदला लेगा. साथ ही अब गुड्डू मिर्जापुर पर राज करना भी चाहता है. सीरीज का दर्शकों के बीच इतना क्रेज है कि ट्वीटर पर रिस्पॉन्स जबरदस्त आ रहा है. फैंस लगातार ट्वीट कर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स दे रहे हैं. ‘मिर्जापुर 2’ के सभी 10 पार्ट ओटीटी प्‍लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किए गए हैं. मिर्जापुर 2 की कहानी इस मिर्जापुर से चलकर लखनऊ तक पहुंच चुकी है.

Also Read: Mirzapur 2 Review: कालीन भैया की सल्तनत का लगाम थामेंगे गुड्डू पंडित? यहां पढ़िए पार्ट-2 का हर सस्पेंस

पहले 2 एपिसोड्स में कालीन भैया यानी अपने पंकज त्रिपाठी का दमदार अंदाज फैंस के दिमाग पर छाने वाला है. मासूम सी गोलू यानी श्वेता त्रिपाठी के दिल में बदले की आग जल रही है. ट्रेलर में उसका बदला हुआ लुक फैंस को खूब पसन्द आया था. सीरीज में गोलू का किरदार इस बार ज्यादा गहरा है और देखना है कि किस तरह वो अपने बदले को पूरा करती है.

गौरतलब है कि मिर्जापुर 2 से पहले इस साइट ने आयुष्मान खुराना-अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबो, आलिया भट्ट-आदित्य रॉय कपूर-संजय दत्त की सड़क 2, यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत-संजना सांघी की ‘दिल बेचारा भी लीक कर दी थी, जो एक फ्री वॉचिंग फिल्‍म थी. सीज़न 2 के ट्रेलर को रिलीज किए जाने के बाद से ही ट्रेलर से चुने गए डायलॉग सोशल मीडिया पर फेमस हो गए थे. अब वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है जिसकी खूब तारीफ हो रही है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola