ePaper

Mirai Box Office Collection Day 15: पावन कल्याण के 'OG' की आंधी में उड़ी तेजा सज्जा की 'मिराई', 15 दिनों में ही निकल रहा दम

Updated at : 27 Sep 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Mirai Box Office Collection Day 15

मिराई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15, फोटो - इंस्टाग्राम

Mirai Box Office Collection Day 15: तेजा सज्जा की मिराई अब बॉक्स ऑफिस पर गिरती हुई नजर आ रही है. हाल ही में रिलीज हुई 'They Call Him OG' ने मिराई को कड़ी टक्कर दी है. तीसरे हफ्ते फिल्म का प्रदर्शन बहुत धीमा हो गया है.

विज्ञापन

Mirai Box Office Collection Day 15: तेजा सज्जा की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ‘मिराई’ ने रिलीज के पहले हफ्ते धमाकेदार कमाई की थी. लेकिन दूसरे हफ्ते में आने के बाद फिल्म की कमाई धीमी हो गई. हालांकि फिल्म हर दिन करोड़ों का बिजनेस कर रही थी. अब फिल्म ने तीसरे हफ्ते में कदम रख दिया है और फिल्म की रफ्तार बहुत कम हो गई है. पावर स्टार पवन कल्याण की नई फिल्म ‘They Call Him OG’ के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया है. इस फिल्म ने तेजा सज्जा की मिराई को पीछे कर दिया है. 

मिराई का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15वें दिन यानी 26 सितंबर को ‘मिराई’ ने सिर्फ 57 लाख रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 85.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि, दूसरे हफ्ते से ही इसकी ग्राफ लगातार नीचे गिर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने केवल 19.4 करोड़ रुपये ही कमाए, जो पहले हफ्ते की कमाई से लगभग 70% कम है.

‘OG’ बना मिराई की मुश्किल

पवन कल्याण की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘They Call Him OG’, ‘मिराई’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है. जहां ‘मिराई’ अपने तीसरे हफ्ते में करोड़ तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं ‘OG’ ने केवल दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिस दिन ‘मिराई’ ने 57 लाख कमाए, उसी दिन ‘OG’ ने शानदार 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

स्टारकास्ट और रिस्पॉन्स

‘मिराई’ में तेजा सज्जा के साथ ऋतिका नायक, मनोज मांचू, जगपति बाबू, श्रिया सरन और जयराम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहे हैं. दर्शक कहानी और विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन मजबूत कंटेंट और जबरदस्त स्टार पावर वाली ‘OG’ की चमक के आगे ‘मिराई’ फीकी पड़ती दिख रही है.

ये भी पढ़ें: Thamma Trailer X Reactions: ‘थामा’ में होगी ‘भेड़िया’ की एंट्री? ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनी, देखें रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Box Office Collection: 9वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ पास हुई या फेल? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola