फ्लाइट के खाने में मिला बाल! एयरलाइन पर भड़की Mimi Chakraborty, शेयर की चौंकाने वाली तस्वीरें, आप भी देखें

Mimi Chakraborty: एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कुछ फोटोज शेयर की है, जहां उन्होंने दिखाया कि अमीरात एयरलाइन्स की ओर से दिए गए खाने में उन्हें बाल मिला. एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत भी की है.
Mimi Chakraborty: तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती उस समय सदमे में रह गईं, जब उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान परोसे गए खाने में बाल मिला. अभिनेत्री ने इस मुद्दे की गंभीरता को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. मिमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ फोटोज भी शेयर किए और खुलासा किया कि एयरलाइन के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक विरोध दर्ज कराने के बावजूद, उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने ट्विटर पर लिखा, “प्रिय @ अमीरात…मुझे विश्वास है कि आप काफी बड़े हो गए हो, इसलिए आपके साथ यात्रा करने वाले लोगों की चिंता नहीं हैं. मुझे विश्वास है कि खाने में बाल मिलना कोई अच्छी बात नहीं है. आपकी टीम को मेल किया, लेकिन आपने जवाब देना आवश्यक नहीं समझा या माफी मांगा. @EmiratesSupport. बाल मेरे गले से निकली, जिसे मैं खाना चबा रही थी…आप सभी विवरणों के साथ मेरा मेल पा सकते हैं यदि आप @emirates, @ @EmiratesSupport, @EmiratesTrans की परवाह करते हैं.”
Dear @emirates i believe u hav grown 2 big to care less abut ppl traveling wit u.Finding hair in meal is not a cool thing to do i believe.
Maild u nd ur team but u didn’t find it necessary to reply or apologise @EmiratesSupport
That thing came out frm my croissant i was chewing pic.twitter.com/5di1xWQmBP— Mimi chakraborty (@mimichakraborty) February 21, 2023
उन्होंने अपने मैसेज के साथ ही उन्हें परोसे गए खाने की तस्वीरें भी शेयर कीं और तस्वीरों में बाल साफ नजर आ रहे हैं. हालांकि फोटोज वायरल होने के बाद उड़ान सेवा ने आखिरकार इस घटना के लिए माफी मांगते हुए उनके ट्वीट का जवाब दिया और आगे की फीडबैक देने की गुजारिश की. उन्होंने लिखा, “नमस्ते, मुझे यह जानकर दुख हुआ…कृपया अपना फीडबैक लिखे, जिससे हमारी ग्राहक संबंध टीम उठाए गए मामले के आधार पर इसकी जांच करेगी और ईमेल के माध्यम से आपको जवाब देगी”. आपको बता दें कि अमीरात एयरलाइंस दुबई की इंटरनेशनल एयरलाइन है. ये दर्शकों को आरामदायक और शानदार सर्विसेज के लिए जानी जाती हैं. इसकी टिकट बाकी एयरलाइंस से काफी महंगी होती है.
Also Read: Hera Pheri 3 के सेट से पहली तसवीर आई सामने, इस अंदाज में दिखे राजू, श्याम और बाबू भैया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










