ePaper

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता का छलका दर्द, पहली बार खोये बॉयफ्रेंड और बचपन की कड़वी यादें की शेयर

Updated at : 20 Sep 2021 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता का छलका दर्द, पहली बार खोये बॉयफ्रेंड और बचपन की कड़वी यादें की शेयर

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने पोस्ट को कैप्शन के साथ साझा किया कि बचपन में मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ. मैं हॉस्टल में बड़ी हुई. मैं कई विदेशी शहरों में अकेले रही हूं. मैंने जिन लोगों पर भरोसा किया उन्होंने मेरे साथ धोखा किया.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन (Milind Soman) की पत्नी अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) अपने वर्कआउट सेशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्होंने अपनी बीती जिंदगी की कड़वी सच्चाई का खुलासा किया है.अंकिता ने पोस्ट को कैप्शन के साथ साझा किया कि बचपन में मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ. मैं हॉस्टल में बड़ी हुई. मैं कई विदेशी शहरों में अकेले रही हूं. मैंने जिन लोगों पर भरोसा किया उन्होंने मेरे साथ धोखा किया. मैंने अपने पिता अपने भाई और बॉयफ्रेंड को खोया है. अगर फिर भी आप मुझे आशावादी समझते हैं, हां तो मैं हूं. मैं खुद से प्यार करती हूं.’

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने साल 2018 में शादी की थी और दोनों की तसवीरें सामने आने के बाद फैंस हैरान थे. दोनों की उम्र को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था. हालांकि दोनों को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ा. अंकिता उस समय 26 साल की थी और मिलिंद सोमन 52 साल के थे.

https://www.instagram.com/p/CT9xUMdIBEb/

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिये एक इंटरव्यू में अंकिता कोंवर ने बोला कि कैसे उन्हें मिलिंद के रूप में दोबारा प्यार मिला. उन्होंने कहा,“मैंने देश से बाहर जाने का फैसला किया और मलेशिया में केबिन क्रू के रूप में एयर एशिया के साथ काम करना शुरू कर दिया. उस समय मेरे बॉयफ्रेंड का अचानक निधन हो गया था. यह दिल दहला देने वाला था – ऐसा लग रहा था कि अब कोई वापस नहीं आयेगा. कुछ महीने बाद, मेरी चेन्नई में पोस्टिंग हो गई. मैं अपने दोस्तों के साथ एक होटल में ठहरी थी. एक बार, लॉबी में, मैंने एक लंबे चौंड़े शख्स को देखा. मैं उनकी फैन थी. मैं नमस्ते कहने गई, लेकिन वह बिजी थे. कुछ दिनों बाद, मैंने उन्हें फिर से होटल के नाइट क्लब में देखा.

Also Read: संगीता बिजलानी संग अब कैसे हैं सलमान खान के रिश्ते? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

वे पहली नजर में एकदूसरे की ओर आकर्षित हुए और वे दोनों एकदूसरे से नजरे नहीं हटा पाये. उनके दोस्तों ने उन्हें डांस करने को कहा. उन्होंने प्यार में पड़ने में अपना समय लिया. मिलिंद ने साफ कहा था दोनों की उम्र में अंतर है. लेकिन इसका कोई ज्यादा अंतर नहीं पड़ा.

उन्होंने कहा, “एक दिन मैंने उनसे मेरी परेशानी, मेरे बॉयफ्रेंड के बारे में बताया. जिस पर मिलिंद ने कहा था, ‘जब मुझे तुमसे प्यार हुआ तो मुझे आप सभी से प्यार हो गया. तो डरो मत, हम इसमें एक साथ हैं. तभी मुझे पता चला कि यह मेरे लिए परफेक्ट शख्स है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola