ePaper

Mika Singh Birthday : जब मीका सिंह ने बताया था भाई दलेर मेहंदी की वजह से नहीं हुई उनकी शादी, बेहद दिलचस्प है फोन कॉल से जुड़ा किस्सा

Updated at : 10 Jun 2021 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
Mika Singh Birthday : जब मीका सिंह ने बताया था भाई दलेर मेहंदी की वजह से नहीं हुई उनकी शादी, बेहद दिलचस्प है फोन कॉल से जुड़ा किस्सा

Happy Birthday Mika Singh: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. मीका किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. कभी अपने लव लाइफ को लेकर तो कभी किसी गाने को लेकर मीका लाइमलाइट में बने रहते है. अपनी अलग पहचान बनाने के बाद भी रैपर अब तक सिंगल है. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. हालांकि एक इंटरव्यू में मीका ने शादी नहीं करने की पीछे का कारण बताया था.

दरअसल, 2017 में एक रियलिटी शो एंटरटेनमेंट की रात में मीका सिंह औऱ उनके भाई दलेर मेहंदी साथ में दिखाई दिए थे. इस दौरान मीका ने अपने भाई दलेर को अपनी शादी ना होने के पीछे जिम्मेदार ठहराया था. सिंगर ने बताया था कि वो एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे और उसने अपने भाई का लैंडलाइन नंबर उस लड़की को दिया था.

मीका ने आग बताया था, ‘एक दिन जब उस लड़की का फोन आया तो भगवान जाने दलेर पाजी ने उसे क्या कहा और उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया जिससे मेरा दिल टूट गया. मेरे शादी ना करने का एकमात्र कारण दलेर पाजी हैं.’ दरअसल, ये किस्सा 1995 का है.

Also Read: The Kapil Sharma Show में नहीं लौट रहे सुनील ग्रोवर, बोले- भविष्य में दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन…

गौरतलब है कि 2006 में मीका सिंह का नाम राखी सावंत का वो किस्सा सबको याद है, जिसमें सिंगर ने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद राखी को किस कर लिया था. इसके बाद काफी हंगामा हुआ था औऱ ये खबर कई दिनों तक सोशल मीडिया में छाया हुआ था. हालांकि इसके बाद राखी और मीका दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला था.

वहीं, इन दिनों मीका सिंह औऱ केआरके के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली थी. दोनों ने एक -दूसरे के खिलाफ कई सारे ट्वीटस किए थे. जिसके बाद मीका ने उसे अपना बेटा बताया था और कहा कि वो उनके बाप है. इसके अलावा सिंगर केआरके के घर के बाहर भी पहुंच गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola