Bigg Boss के घर में एक और ट्विस्ट, घर से बेघर होंगे विकास गुप्ता, ये है वजह
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jan 2021 2:18 PM
Vikas Gupta elimination from bigg boss 14: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से अभी दो ही दिन ही हुए हैं अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को निकले हुए. अब ताज़ा अपडेट है कि लेखक विकास गुप्ता (Vikas Gupta) भी घर से बेघर हो गए हैं. इस बार अर्शी खान या किसी प्रतियोगी से उनकी झड़प नहीं बल्कि उनका हेल्थ इसकी वजह बना है.
Vikas Gupta elimination from bigg boss 14: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से अभी दो ही दिन ही हुए हैं अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को निकले हुए. अब ताज़ा अपडेट है कि लेखक विकास गुप्ता (Vikas Gupta) भी घर से बेघर हो गए हैं. इस बार अर्शी खान या किसी प्रतियोगी से उनकी झड़प नहीं बल्कि उनका हेल्थ इसकी वजह बना है.
खबरें हैं कि विकास गुप्ता की तबियत अचानक खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर से निकलना पड़ा. गौरतलब है कि इसी सीजन में चैलेंजर प्रतियोगी मनु पंजाबी को भी अपनी खराब सेहत की वजह से घर से बेघर होना पड़ा था. उन्हें पैन्क्रियाटाइटिस अटैक की समस्या थी.
विकास गुप्ता इस सीजन चैलेंजर के तौर प्रतियोगियों को ट्रॉफी के लिए चुनौती देने के लिए बिग बॉस के घर में आए थे. विकास घर में एंट्री के साथ ही ये बात चर्चा में थी कि उनकी निजी जिंदगी और उनकी सेहत में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. विकास ने शो में भी कई बार कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है हालांकि उन्हें सेहत से जुड़ी क्या समस्या है. ये अब तक साफ नहीं हो पाया है.
बता दें कि हाल ही में जैस्मिन कम वोटों की वजह से बेघर हो गईं थी. जैस्मीन भसीन टीवी का पॉपुलर चेहरा है. उन्होंने ‘दिल से दिल तक’ और ‘नागिन 4’ जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है. लेकिन उनके प्रशंसकों का समर्थन उन्हें इस बार नहीं बचा सका और कम वोटों के कारण उन्हें बाहर भेजना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










