Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा के छलके आंसू, फराह खान के सामने हुई इमोशनल, कहा-मैं और मेरा एक्स…

Updated:
विज्ञापन
Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा के छलके आंसू, फराह खान के सामने हुई इमोशनल, कहा-मैं और मेरा एक्स…

‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो में फैंस मलाइका अरोड़ा के जिंदगी के बारे में जान सकेंगे. शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार 5 दिसंबर से शुरू होने वाली है. वीडियो में मलाइका की बीएफएफ करीना कपूर उनकी तारीफ करती दिख रही है

विज्ञापन

Moving In With Malaika: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा का एक गाना आप जैसा कोई इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. गाने में मलाइका के ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया. इसके बीच एक्ट्रेस अपने अपकमिंग शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो फराह खान के सामने इमोशनल होती दिख रही है.

‘मूविंग इन विद मलाइका’ का प्रोमो

‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो में फैंस मलाइका अरोड़ा के जिंदगी के बारे में जान सकेंगे. शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार 5 दिसंबर से शुरू होने वाली है. शो का नया प्रोमो जारी करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, अब समय आ गया है कि मैं आप सभी को अंदर आने दूं, क्या मैं अपने गार्ड डाउन करूंगी? वीडियो में मलाइका का ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है.

मलाइका हुई इमोशनल

प्रोमो में मलाइका अरोड़ा और फराह खान बात करते होते है. फराह से मलाइका कहती है, ‘मैंने अपनी लाइफ में जितने भी फैसले लिए, वो सारे सही थे.’ ये बताते ही एक्ट्रेस की आंखों से आंसू लगने लगते है. फराह उन्हें चियर करने के लिए कहती है कि तुम रोते हुए भी खूबसूरत लगती है. वहीं, वीडियो में मलाइका कही परफॉर्म करती दिख रही है, जिसमें वो कहती है, मैंने मूव ऑन कर लिया है, मेरे एक्स ने मूव ऑन कर लिया है और आप सब कब मूव ऑन करेंगे.

Also Read: मलाइका अरोड़ा ने जालीदार ड्रेस पहन कर लगाया बोल्डनेस का तड़का, लेटेस्ट तसवीर देख लट्टू हुए फैंस
करीना कपूर ने मलाइका की तारीफ की

वीडियो में मलाइका अरोड़ा की बीएफएफ करीना कपूर उनकी तारीफ करती दिख रही है. बेबो कहती है, ‘वो फनी, हॉट और खूबसूरत है. मलाइका रॉक सॉलिड हैं.’ इस वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक्टर डीनो मारिया ने लिखा, गुड लक माला. यह बहुत अच्छा लग रहा है. गीता कपूर ने लिखा, इंतजार है. इसपर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola